{"_id":"62a8c0b37040504c357f9fea","slug":"thief-escaped-in-car-after-stealing-rs-11-lakh-from-election-kanungo-s-house-in-five-minutes-sirsa-news-hsr6342629173","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच मिनट में इलेक्शन कानूनगो के घर से 11 लाख रुपये चोरी कर गाड़ी में चोर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच मिनट में इलेक्शन कानूनगो के घर से 11 लाख रुपये चोरी कर गाड़ी में चोर फरार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। शहर के कंगनपुर क्षेत्र में स्थित हरी विष्णु कॉलोनी निवासी इलेक्शन कानूनगो के घर दिन दिहाड़े 11 लाख रुपये की चोरी हो गई। आरोपी कार में सवार होकर घर पर पहुंचे थे और पांच मिनट में ही वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर ही है। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की चार टीमें लगी हुई है। वारदात देर शाम की है।
शहर के हरी विष्णु कॉलोनी निवासी राजकुमार डबवाली में इलेक्शन कानूनगो के पद पर कार्यरत है। मंगलवार को वह घर पर नहीं थे और उसकी बेटी व पत्नी भी दोपहर बाद घर को ताला लगाकर बाजार में किसी कार्य के लिए चले गए। शाम को जब वह घर पर लौटे तोमुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ मिला और अलमारी भी खुली हुई मिली। हालांकि अभी पीड़ित परिवार की ओर से पुलिस को लिखित में शिकायत नहीं दी गई है, जबकि 11 लाख रुपये की चोरी होने सूचना पुलिस को दी गई है। जिसके बाद पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में लगी हुई है।
सीसीटीवी में दिखाई दे रही है दो गाड़ियां
शहर थाना पुलिस की ओर से पीड़ित के घर के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज में दो गाड़ियां दिखाई दे रही हैं। इसमें एक गाड़ी का नंबर दिखाई दे रहा है, जबकि दूसरी गाड़ी की कोई अभी कोई भी पहचान नहीं हो पाई है। सूत्रों के अनुसार आरोपियों की ओर से पहले ही घटना को अंजाम देने के लिए रेकी की गई थी। जिसके बाद उन्होंने घर पे लगा ताला देखकर घटना को अंजाम दे दिया और पांच मिनट में ही वह नकदी चोरी कर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
------
वर्जन
हरी विष्णु कॉलोनी में 11 लाख की नकदी की चोरी होने की सूचना मिली है। अभी मामले की लिखित में शिकायत नहीं आई है। सूचना मिलते ही मामले की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा। - बनवारी लाल, शहर थाना प्रभारी, सिरसा।