फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   These health teams will take 750 samples from 12 villages and 4 colonies of the district

जिले के 12 गांव और 4 कॉलोनियों ये स्वास्थ्य टीम लेगी 750 सैंपल

Fri, 16 Oct 2020 10:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
These health teams will take 750 samples from 12 villages and 4 colonies of the district
जिले में कोरोना संक्रमण को कहर बढ़ता ही जा रहा है। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमण रोकने और संक्रमण का फैलाव जानने के लिए 19 और 20 अक्तूबर को सीरो सर्वे की तैयारी में जुट गया है। जिसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने 12 टीमों का गठन किया है जो दो दिन में 750 सैंपल लेगी, जिसमें चार शहर की कॉलोनियों और जिले के 12 गांव है। वहीं शुक्रवार को आई रिपोर्ट में 54 लोग संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि कोरोना संक्रमण के फैलाव को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय ने जिले में सीरो सर्वे दोबारा करवाने का फैसला लिया है। जिसके तहत स्वास्थ्य विभाग की 12 टीमें 16 जगहों से करीब 750 सैंपल लेंगी। जिसकी रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग के मुख्यालय में करनी होगी। सीरो सर्वे के लिए चुने गए गांवों और शहर की कॉलोनियों के पास बने स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य विभाग की टीमों को सैंपलिंग करनी होगी। जिसके लिए विभाग ने शहर की चारों कॉलोनियों के लिए चार डिस्पेंसरी चयनित की है जहां चारों कॉलोनियों के लोगों की जांच की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की टीम शहर से 300 सैंपल तो वहीं गांवों से 450 सैंपल एकत्रित करेगा।
विज्ञापन

इन गांवों और कॉलोनियों में होगा सर्वे
जिले में 12 गांवों को सर्वे के लिए चयनित किया गया है। जिसमें पन्नीवाला मोटा, नुहियांवाली, घुकांवाली, नाथूसरी चोपटा, लुदेसर, तरकांवाली, दड़बी, वैदवाला, हांडी खेड़ा, गोरिवाला, खुईयां मलकाना और झुठी खेड़ा है। स्वाथ्य विभाग इन गांवों के नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों में 450 लोगों की जांच करेगा। वहीं शहर में चार कॉलोनियां चत्तरगढ़ पट्टी, हुडा सेक्टर, इंद्रपुरी मोहल्ला और थेहड़ मोहल्ला है। स्वास्थ्य विभाग यहां से 300 लोगों की जांच दो दिन में करेगा। जिसके तहत एक रिपोर्ट मुख्यालय को भेजनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

54 नए मरीज मिले संक्रमित, आंकड़ा पहुंचा 4549
जिले में शुक्रवार शाम आई रिपोर्ट में 54 लोग संक्रमित पाए गए हैं। जिससे जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 4549 हो गया है। रिपोर्ट में मिले संक्रमित में छह नोहरिया बाजार, एक प्रीत नगर, 16 अजय वाटिका, दो डीसी कॉलोनी, तीन थेहड़ मोहल्ला, दो शाह सतनाम पुरा, एक कीर्ति नगर, एक खैरपुर कॉलोनी, चार चत्तरगढ़ पट्टी, एक सेक्टर 19, दो सिरसा जेल, एक रानियां गेट और दो अग्रसेन कॉलोनी समेत 42 लोग शहर से मिले हैं। वहीं तीन डबवाली अर्बन, छह ऐलनाबाद, एक ओढ़ां, एक चौटाला और एक बडागुढ़ा से संक्रमित मिले हैं।

कोट
दो दिन का सीरो सर्वे 19 और 20 अक्तूबर को शुरू किया जाएगा। जिसके लिए विभाग ने 12 टीमों को गठन कर दिया है। जिसकी रिपोर्ट मुख्यालय को भेजी जाएगी। इस दौरान 750 लोगों के सैंपल लिए जाएंगे। वहीं शुक्रवार को आई रिपोर्ट 54 लोग संक्रमित पाए गए हैं।
-डॉ. कृष्ण कुमार, सिविल सर्जन, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed