फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   These days BLOs will be available at booths, and claims-objections can be submitted in the voter list until September 30

Sirsa News: आज-कल बूथों पर मिलेंगे बीएलओ, 30 सितंबर तक दर्ज करवा सकेंगे मतदाता सूची में दावे-आपत्तियां

Fri, 11 Sep 2026 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 11 Sep 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
These days BLOs will be available at booths, and claims-objections can be submitted in the voter list until September 30
सिरसा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर रानियां विधानसभा क्षेत्र-44 में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक हुई। इस बैठक की अध्यक्षता सहायक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी और तहसीलदार शुभम शर्मा ने की। मतदाता सूची के प्रारंभिक प्रकाशन के बाद दावे और आपत्तियां 30 सितंबर तक प्राप्त की जाएंगी, जबकि अंतिम सूची 6 नवंबर को प्रकाशित होगी।
विज्ञापन

बैठक में पुनरीक्षण कार्य की प्रगति और आगामी गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई। तहसीलदार शुभम शर्मा ने बताया कि पात्र नागरिकों से मतदाता सूची में अपना नाम जांचने की अपील की गई है। यदि नाम नहीं है तो पंजीकरण करवाने के लिए कहा गया है। नए मतदाता के पंजीकरण के लिए प्रपत्र-6 का उपयोग किया जा सकता है। मतदाता सूची से नाम हटाने संबंधी आपत्ति के लिए प्रपत्र-7 का प्रयोग होगा। नाम, पता या अन्य विवरण में सुधार अथवा स्थानांतरण के लिए प्रपत्र-8 का उपयोग किया जा सकता है। उन्होंने राजनीतिक दलों से प्रत्येक मतदान केंद्र पर बूथ लेवल एजेंट नियुक्त करने का आग्रह किया। पुनरीक्षण कार्य में आवश्यक सहयोग देने के लिए भी कहा गया।
विज्ञापन

बूथों पर मिलेंगे बूथ लेवल अधिकारी
विशेष अभियान के तहत बूथ लेवल अधिकारी मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहेंगे। वे 12 व 13 सितंबर तथा 26 व 27 सितंबर को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक उपलब्ध रहेंगे। इस दौरान नागरिक अपने दावे और आपत्तियां दर्ज करवा सकेंगे। तहसीलदार ने राजनीतिक दलों से अपने कार्यकर्ताओं के माध्यम से पात्र नागरिकों को जागरूक करने को कहा। इसका उद्देश्य मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने और विवरण में सुधार करवाना है ताकि प्रक्रिया पारदर्शी और त्रुटिरहित हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायता केंद्र से मिलेगी जानकारी
विशेष गहन पुनरीक्षण से संबंधित जानकारी या समस्या के समाधान के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है। इसके लिए निशुल्क नंबर 1950 पर कॉल किया जा सकता है। जिला निर्वाचन कार्यालय में एक सहायता केंद्र भी स्थापित किया गया है। इसका संपर्क नंबर 01666-297467 है। सहायता केंद्र की सेवाएं सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक उपलब्ध रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed