फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   There will be traffic jam of Haryana Roadways in the entire state on January 24: Chahar

24 जनवरी को पूरे प्रदेश में रहेगा हरियाणा रोडवेज का चक्का जाम : चाहर

Wed, 17 Jan 2024 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 17 Jan 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
There will be traffic jam of Haryana Roadways in the entire state on January 24: Chahar
सिरसा। हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ के राज्य प्रेस सचिव व सिरसा डिपो प्रधान पृथ्वी सिंह चाहर ने बताया कि सिरसा डिपो में सांझा मोर्चा के आह्वान पर 24 जनवरी की हड़ताल को लेकर गेट मीटिंग की गई। बैठक की अध्यक्षता सिरसा डिपो के सांझा मोर्चा के पृथ्वी सिंह चाहर, सीता सिंह, मोहन लाल सहारण, रिछपाल सिंह संधू ने की और मंच संचालन चमन लाल स्वामी ने किया।
विज्ञापन

चाहर ने बताया कि सरकार जो हिट एंड रन का काला कानून लेकर आई है यूनियन उसका पूरा विरोध करती है। चाहर ने बताया कि कर्मचारियोंं की मांगों को लेकर सरकार गंभीर नहीं होती और सांझा मोर्चा को वार्तालाप के लिए नहीं बुलाती तो राज्य कमेटी बैठक बुलाकर 24 जनवरी की हड़ताल को अनिश्चितकालीन हड़ताल में बदल देगी। सांझा मोर्चा ने आह्वान किया है कि 24 जनवरी को पूरे प्रदेश भर में चक्का जाम किया जाएगा।
विज्ञापन


सांझा मोर्चा राज्य कमेटी की ओर से पहुंचे वरिष्ठ नेता आजाद सिंह गिल, संदीप रंगा, कुलदीप पाबड़ा आदि ने मुख्य रूप से भाग लिया। आजाद गिल ने कहा की सांझा मोर्चा के 30 सूत्रीय मांगपत्र पर सरकार के साथ कई बार बातचीत हो चुकी है, लेकिन उसे हर बार नकार दिया जाता है। सरकार ने जिन मांगो को लागू करने का सांझा मोर्चा को आश्वासन दिया था वो भी आज तक लागू नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed