फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   There will be no shortage of electricity in summer, tender worth Rs 35 crore issued

Sirsa News: गर्मी में नहीं आएगी बिजली की कमी, 35 करोड़ के टेंडर जारी

Fri, 12 Apr 2024 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 12 Apr 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
There will be no shortage of electricity in summer, tender worth Rs 35 crore issued
सिरसा। गर्मी के मौसम को देखते हुए दक्षिण हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड द्वारा जिले के करीब 35 करोड़ रुपये की लागत से लाइन लॉस ठीक करने, लो टेंशन तार की मरम्मत, नई तार बिछाने सहित अनेक कार्य करवाए जाएंगे। इसके लिए टेंडर भी निगम के हिसार प्रोडक्शन एंड डेवलपमेंट विभाग की ओर से टेंडर भी जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

हालांकि पहले संशय था कि टेंडर जारी होने के बाद यह कार्य आचार संहिता हटने के बाद होंगे, लेकिन निगम के अधिकारियों के अनुसार, टेंडर आचार संहिता से पहले हुए हैं, तो इन पर काम आरंभ किया जाएगा। बता दें कि गर्मी के मौसम में सबसे अधिक कट लगते हैं। कई बार ट्रिपिंग की समस्या आती है। ऐसे में लोगों को गर्मी में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को गर्मी के सीजन में पूरी बिजली नहीं मिल पाती है। कटों से उनका गर्मी में जीना मुहाल हो जाता है। इसी को देखते हुए दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम, हिसार प्रोडक्शन एंड डेवलपमेंट विभाग की ओर रानियां, नाथूसरी, जीवन नगर व ऐलनाबाद के लिए टेंडर जारी किए हैं।
विज्ञापन

विभाग ने 6 मार्च को टेंडर जारी किए गए थे, जो कि 24 अप्रैल को खोले जाएंगे। टेंडर ओपन होने के बाद संबंधित एजेंसी को वर्क ऑर्डर दिया जाएगा। हालांकि पहले संशय बना हुआ था कि यह टेंडर जारी तो हो जाएंगे पर काम आचार संहिता के बाद होंगे, लेकिन निगम के अधिकारियों का कहना है कि चूंकि यह टेंडर आचार संहिता लगने से पहले जारी हुए थे, तो अब इस पर काम भी आरंभ हो जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

यह होंगे काम
निगम की ओर से जहां-जहां लो टेंशन तार खराब हैं और कट चुकी हैं, उनकी मरम्मत की जाएगी। टूटे लो-टेंशन कंडक्टर को बदलने, खराब हो चुकी लो टेंशन लाइनों व बख्तरबंद एक्सएलपीई केबल की मरम्मत करने, शहरी क्षेत्र में मौजूद 11 केवी सब स्टेशन में नए एसीएसआर कंडक्टर के साथ विस्तार करने, वैक्यूम सर्किट ब्रेकर के साथ 11 केवी फीडर के निर्माण किए जाएंगे।

यहां खर्च होगी इतनी राशि
निगम की ओर से मरम्मत के लिए रानियां में 9 करोड़ 11 लाख 52 हजार 598 रुपये, नाथूसरी में 5 करोड़, 61 लाख 34 हजार 709, जीवन नगर में 10 करोड़ 64 लाख 9 हजार 719 व ऐलनाबाद में 12 करोड़, 27 लाख 91 लाख 18 रुपये से काम होंगे।


गर्मी के सीजन को देखते हुए सिरसा में बिजली निगम की लाइनों व 11 केवी फीडरों की मरम्मत के लिए करीब 35 करोड़ रुपये के टेंडर जारी किए गए हैं। हालांकि यह टेंडर आचार संहिता से पहले डाले गए थे। टेंडर खुलने के बाद इन पर कार्य आरंभ कर दिया जाएगा। इसमें आचार संहिता आड़े नहीं आएगी।
-राम कटारा, एसडीओ, प्रोडक्शन एंड डेवलपमेंट, हिसार बिजली निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed