फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   There will be a road blockade during the national strike on May 20

Sirsa News: 20 मई को राष्ट्रीय हड़ताल में रोडवेज का होगा चक्का जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
There will be a road blockade during the national strike on May 20
हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन रजिस्टर्ड संबंधित सर्व कर्मचारी संघ के सदस्य बैठक करते हुए
सिरसा। हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन रजिस्टर्ड संबंधित सर्व कर्मचारी संघ की वीरवार को राज्य कमेटी की बैठक हुई। सिरसा डिपो प्रधान पृथ्वी सिंह चाहर व सचिव सतपाल सिंह रानियां व कोषाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि 20 मई को रोडवेज कर्मचारी देशव्यापी हड़ताल में बढ़-चढ़कर के भाग लेंगे।
विज्ञापन

बैठक में ऑल इंडिया रोड ट्रांसपोर्ट फेडरेशन के वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष नेपाल देव भट्टाचार्य की आकस्मिक निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए 2 मिनट मौन धारण किया गया। राज्य प्रधान नरेंद्र दिनोद व महासचिव सुमेर सिवाच ने कहा कि केंद्र सरकार कर्मचारी मजदूर विरोधी चार कोड बिल रद्द कर ट्रेड यूनियनों पर हमला बंद करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से वेतन आयोग के नियमों से कोई छेड़छाड़ न करने और हरियाणा सरकार से अपील करते हैं कि स्वतंत्र वेतन आयोग का गठन करें। वहीं वेतन आयोग की सिफारिशों को समय पर लागू किया जाए, पुरानी पेंशन बहाल की जाए, रिटायर कर्मचारियों की रिटायरमेंट करते समय वेतन वृद्धि लगा कर रिटायर किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा पेंशन पर 65-70-75 साल पर 5 से 10 और 15 प्रतिशत वृद्धि की जाए, एचकेआरएन के सभी प्रकार के कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की पॉलिसी बनाई जाए सहित अन्य मांगे मानी जाए। इस दौरान शिवकुमार श्योराण, सुशील इक्कस, रमेश सोकंद, पृथ्वी सिंह चाहर, उप प्रधान जयकुमार दहिया, उप महासचिव पवन शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed