फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   There was no handball coach in the village, the player left his practice and started an academy

Sirsa News: गांव में नहीं था कोई हैंडबाल कोच, खिलाड़ी ने अपना अभ्यास छोड़ शुरू की अकादमी

Sat, 09 Mar 2024 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 09 Mar 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
There was no handball coach in the village, the player left his practice and started an academy
सिरसा। गांव फतेहपुरिया में हैंडबाल कोच न होने के कारण अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी संदीप कुमार ने अपने दोस्त के सहयोग से अकादमी शुरू कर दी। अब अकादमी में 65 से ज्यादा खिलाड़ी हैंडबाल खेल का अभ्यास कर रहे हैं। खिलाड़ी की मेहनत और लग्न के चलते 10 से ज्यादा खिलाड़ी राज्य से लेकर राष्ट्र स्तर तक मेडल जीत चुके हैं।
विज्ञापन

हैंडबाल कोच संदीप कुमार ने बताया कि तीन साल पहले ग्रामीणों व खिलाड़ियों ने बताया कि गांव में कोच नहीं है। बहुत से बच्चे ऐसे हैं जो खेलने में बहुत फुर्तीले हैं, लेकिन उन्हें कोई मार्गदर्शन नहीं मिल रहा है। जिसके चलते उन्होंने गांव फतेहपुरिया में खिलाड़ियों को अभ्यास करवाने का निर्णय लिया। उस समय उनके पास कुछ ही खिलाड़ी अभ्यास के लिए आते थे। लेकिन उनकी मुहिम ऐसी रंग लाई कि उनके पास अब 65 से ज्यादा खिलाड़ी अभ्यास करने के लिए आ रहे हैं।
विज्ञापन

अब तक नेशनल में जीत चुके 4 मेडल
फतेहपुरिया हैंडबॉल एकेडमी में अब तक 50 से ज्यादा खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर तक खेल चुके हैं। इस दौरान राज्यस्तर पर 5 खिलाड़ियों के सिल्वर मेडल आ चुके हैं। वहीं 4 मेडल राष्ट्र स्तर पर आ चुके हैं। जिसमें से 2 स्वर्ण और 2 कांस्य पदक हैं। वहीं इंटर यूनिवर्सिटी में भी खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। इसके अलावा जिला स्तर पर तो खिलाड़ियों ने बहुत से मेडल हैंडबाल में जीते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले साल खिलाड़ियों ने ही एकत्रित कर दिए पैसे
कोच संदीप कुमार ने बताया कि शुरुआत में खेल अकादमी चलाने को लेकर मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इस दौरान खिलाड़ियों ने ही अकदमी को चलाने में उनकी सहायता की। खिलाड़ी पैसे एकत्रित कर उन्हें दिया करते थे, ताकि अकदमी सुचारू रूप से चलती रहे। वहीं अब कोच स्वयं अपने खर्चें पर अकादमी का संचालन कर रहे हैं।


गांव फतेहपुरिया में बिना किसी सहायता के हैंडबाल एकेडमी का संचालन किया जा रहा है। जिसमें एक और साथी का सहयोग है। अकदमी में खिलाड़ियों से किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया जाता है। खिलाड़ियों को निशुल्क में ही हैंडबाल सिखाया जाता है।
-संदीप कुमार, कोच, फतेहपुरिया हैंडबाल एकेडमी, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article