फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   There is only one public toilet in the main 12 markets, there is a crowd of people throughout the day

मुख्य 12 बाजारों में सिर्फ एक सार्वजनिक शौचालय, लगती है दिनभर लोगों की भीड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
There is only one public toilet in the main 12 markets, there is a crowd of people throughout the day
मोहंता मार्केट स्थित सार्वजनिक शौचालय। - फोटो : Sirsa
सिरसा। शहर को खुले में शौच मुक्त करने को लेकर प्रशासन की ओर से प्लान तैयार किए जाते हैं। लेकिन प्रशासन के धरातल पर दावे फैल होते हुए दिखाई देते हैं। यहीं कारण ही कि शहर के 12 मुख्य और बड़े बाजारों में ग्राहकों और दुकानदारों के लिए मात्र एक ही सार्वजनिक शौचालय है। इस शौचालय में शौच करने के लिए ग्राहकों और दुकानदारों की दिनभर भीड़ लगी रहती है। ऐसे में दुुकानदारों और ग्राहकों को काफी समय तक इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन

शहर के मुख्य बड़े 12 बाजारों में मोहंता मार्केट में ही एक मात्र शौचालय उपलब्ध है। यहां पर दिनभर लोगों की भीड़ लगी रहती है। गर्मियों के दिनों में यहां पर काफी समय तक लोगों को इंतजार करना पड़ता है। मोहंता मार्केट में स्थित सार्वजनिक शौचालय में मोहंता मार्केट, रोड़ी बाजार, सदर बाजार, मीना बाजार, हिसारिया बाजार, सूरतगढ़िया बाजार, घंटाघर चौक, बेरी वाली गली, फैशन कैंप वाली गली, कमेटी वाली गली, लक्ष्मण दास अरोड़ा वाली गली और बोंबे वाली गली के दुकानदार और ग्राहक शौच करने के लिए इसी स्थान पर पहुंचते है। जबकि इन बाजारों की आपस में दूरी भी काफी अधिक है और अन्य कोई भी व्यवस्था नहीं की गई। बाजार के आसपास बने पार्कों में भी शौचालय की कोई व्यवस्था न होने के कारण लोग खुले में शौच करते हैं। जिससे आसपास के लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ता है।
विज्ञापन

मोहंता मार्केट में स्थित शौचालय की स्थिति पहले बहुत खराब थी। जर्जर हालात हो चुके थे। कुछ समय पहले ही शौचालय का निर्माण दोबारा से किया गया है। ऐसे में पहले से साफ सफाई और अन्य व्यवस्था में भी काफी सुधार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरेश कुमार, दुकानदार
आसपास के किसी भी बाजार में शौचालय की व्यवस्था नहीं है। जिसके कारण दूसरे बाजारों के ग्राहक और दुकानदार भी इसी स्थान पर पहुंचते है। अधिक लोगों के आवाजाही होने के कारण शौचालय ब्लॉक भी हो जाता है। ऐसे में दुर्गंध के कारण भी परेशानी उठानी पड़ती है।
प्रवीण कुमार, दुकानदार
शहर के डाकघर के पास ही दूसरा सार्वजनिक शौचालय है। जबकि इसके दूसरी तरफ सभी मुख्य बाजार है। यहां पर दिनभर ग्राहकों की भीड़ लगती है। केवल एक शौचालय होने के कारण लोगों को बारी का इंतजार भी करने पर मजबूर होना पड़ता है। अन्य बाजारों में शौचालय बनवाने को लेकर भी अधिकारियों को पत्र लिख चुके है लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा।
गोविंद कुमार, दुकानदार
अन्य बाजारों में या तो मोबाइल शौचालय की व्यवस्था की जाए या फिर जगह का चयन कर पक्का निर्माण करवाया जाए। दूसरी अधिक होने के कारण कई दुकानदार और ग्राहक तो खाली जगह देखकर वहीं पर ही पेशाब कर देते है। जिसके कारण आसपास के मकानों में रहने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है।
प्रवीण कुुमार, दुकानदार
मार्केट में बने शौचालय की शीट भी काफी ऊंची बनाई गई है। जिसमें बच्चा शौच नहीं कर सकता है और अन्य लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सफाई भी ठीक तरह से नहीं हो पाती है। शीट ऊंची होने के कारण कई लोग तो बाहर ही शौच कर देते हैं। जिससे अन्य लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है।

अशोक कुमार, दुकानदार
शौचालय में स्थायी कर्मचारी नियुक्त नहीं किया गया। कई बाद दोपहर के समय शौचालय की पाइप ब्लॉक हो जाती है और सीवरेज भी ओवरफ्लो होना शुरू हो जाता है। आसपास दुर्गंध फैलने से दुकानदारों और ग्राहकों को मुंह ढककर बाहर निकलना पड़ता है। कर्मचारी की स्थायी ड्यूटी लगाई जानी चाहिए।
विनोद कुमार, आमजन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed