फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   There is no news when fogging will happen, people of the city are scared of dengue stings

Sirsa News: फॉगिंग कब होगी नहीं खबर, शहर की जनता को सता रहा डेंगू के डंक का डर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
There is no news when fogging will happen, people of the city are scared of dengue stings
शहर में जमा बरसाती पानी पर मंडराने मच्छरों के झुंड।
कालांवाली। हाल ही में हुई बारिश ने भले ही गर्मी से राहत दिलाई हो, लेकिन इसके बाद पैदा हुई मच्छरों की समस्या ने आमजन का जीना मुहाल कर दिया है। शहर की गली-मोहल्लों से लेकर कालोनियों और खाली प्लाटों तक, हर जगह मच्छरों का बोलबाला है। स्थिति यह है कि डेंगू और मलेरिया जैसी जानलेवा बीमारियों का खतरा मंडराने लगा है।
विज्ञापन


शहरवासी फॉगिंग और एंटी-लारवा का छिड़काव न होने से नाराज हैं। नागरिकों का कहना है कि नगर पालिका और स्वास्थ्य विभाग इस ओर ध्यान ही नहीं दे रहे हैं। अब तक न तो फॉगिंग हुई है और न ही डेंगू व मलेरिया लारवा की जांच की गई है। स्थानीय निवासी राकेश कुमार व सरोज देवी ने बताया कि रात को सोना मुश्किल हो गया है। बच्चे और बुजुर्ग सबसे ज्यादा परेशान हैं। नगर पालिका से कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कार्रवाई शून्य है।
विज्ञापन


टूटी गलियों और भरे गड्ढों ने बढ़ाई मुसीबत

शहर में जल निकासी की व्यवस्था भले ही औसतन ठीक हो, लेकिन गलियों का लेवल सही न होने और सड़कें टूटी होने के कारण बारिश का पानी जगह-जगह गड्ढों में भर गया है। यही रुका हुआ पानी मच्छरों के लिए आदर्श प्रजनन स्थल बन चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केवल एक फॉगिंग मशीन, 25 हजार की आबादी

कालांवाली नगर पालिका के पास वर्तमान में केवल एक फॉगिंग मशीन है, जबकि पूरे शहर में 16 वार्ड और लगभग 25 हजार की आबादी है। इतनी बड़ी आबादी के लिए एक मशीन पूरी तरह नाकाफी है। यही कारण है कि फॉगिंग का कार्य अधूरा पड़ा है और मच्छरों की समस्या दिन-ब-दिन विकराल होती जा रही है।

पार्षद भी कर चुके हैं मांग

शहर के नवनिर्वाचित पार्षदों ने भी अपने-अपने वार्डों में फॉगिंग करवाने के लिए नगर पालिका प्रशासन को ज्ञापन सौंपे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। कई इलाकों में नागरिक खुद फॉगिंग करवाने की मांग के लिए प्रदर्शन करने की तैयारी में हैं।


जनता की मांगें

- हर वार्ड में तत्काल फॉगिंग करवाना

- नगर पालिका की ओर से नई फॉगिंग मशीनों की खरीद

- एंटी-लारवा का छिड़काव कराना

- डेंगू व मलेरिया लारवा की जांच शुरू करना

जल्द शुरू करवाई जाएगी शहर में फॉगिंग : प्रधान

शहर में फॉगिंग के लिए नई मशीनें मंगवाईं जाएंगी। जल्द ही फोगिंग अभियान चलाकर शहरवासियों को मच्छरों की समस्या से निजात दिलाई जाएगी। - महेश गोयल, प्रधान, नगर पालिका, कालांवाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed