फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   There is no Holika Dahan in Bishnoi society, but the sacred tradition of Prahlad Bhakti and Rama-Sama: Rajendrananda Maharaj

बिश्नोई समाज में होलिका दहन नहीं, प्रह्लाद भक्ति और रामा-सामा की पवित्र परंपरा : राजेंद्रानंद महाराज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
There is no Holika Dahan in Bishnoi society, but the sacred tradition of Prahlad Bhakti and Rama-Sama: Rajendrananda Maharaj
स्वामी राजेंद्रानंद महाराज
सिरसा। जब समूचा भारतवर्ष होली के रंगों में सराबोर होता है, तब बिश्नोई समाज इस दिन को भक्त प्रह्लाद की भक्ति और सत्य की विजय के रूप में मनाता है। बिश्नोई समाज होलिका दहन नहीं करता, बल्कि इसके विपरीत, अगली सुबह रामा-सामा के अवसर पर हवन कर पाहल ग्रहण करता है और तब भोजन करता है।
विज्ञापन

यह परंपरा न केवल आध्यात्मिक रूप से विशिष्ट है, बल्कि प्रकृति और धर्म रक्षा का एक जीवंत उदाहरण भी है। यह वचन गांव बुर्जभंगू की श्री हरि गोशाला में आयोजित कथा में कथावाचक गो ऋषि स्वामी राजेद्रानंद महाराज ने कहे। उन्होंने बताया कि बिश्नोई समाज केवल एक संप्रदाय नहीं, बल्कि सत्य, अहिंसा और पर्यावरण रक्षा का जीवंत संदेश है। हमारी परंपराएं भगवान जम्भेश्वर जी महाराज की शिक्षाओं से प्रेरित हैं, जिन्होंने हमें बताया कि सच्ची भक्ति केवल मंदिरों में नहीं, बल्कि जीवों, प्रकृति और सत्य की रक्षा में है। स्वामी जी ने बताया कि भगवान जम्भेश्वर जी की शबदवाणी में भक्त प्रह्लाद का विशेष रूप से उल्लेख किया गया है। सबदवाणी में कहा गया है कि प्रह्लाद ने सत्य और धर्म की राह नहीं छोड़ी, भले ही उन्हें अग्नि में जलाने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन


रामा-सामा बिश्नोई समाज की आध्यात्मिक परंपरा

होलिका दहन न करने के स्थान पर बिश्नोई समाज रामा-सामा की पावन परंपरा का पालन करता है। स्वामी जी ने बताया कि होलिका दहन की रात बिश्नोई समाज में कोई भी भोजन नहीं करता। इसके बजाय, अगले दिन प्रात: हवन यज्ञ किया जाता है, जिसमें वैदिक मंत्रों के साथ अग्निहोत्र कर पर्यावरण की शुद्धि की जाती है। इस हवन के उपरांत पाहल (पवित्र चरणामृत) ग्रहण किया जाता है और तब भोजन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed