फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   there is no budget for hospital pateints are wanderin for medicines

ओपीडी के लिए अस्पताल में नहीं है बजट, मरीजों को बाहर से लेनी पड़ रही दवाई

Mon, 02 Sep 2019 10:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
there is no budget for hospital pateints are wanderin for medicines
नागरिक अस्पताल। - फोटो : Sirsa
फार्मासिस्ट एसोसिएशन द्वारा की गई स्ट्राइक सोमवार को आठवीं दिन में प्रवेश कर चुकी है। मरीजों को दवाई लेने में के लिए घंटो-घंटो तक लाइन में लगे रहना पड़ रहा है। लाइन में लगने से परेशान मरीज बारी नहीं आने पर बाहर से दवाई लेने को मजबूर हैं। स्वास्थ्य विभाग इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि हड़ताल के बावजूद भी लोगों को कोई परेशानी नहीं आ रही है जबकि हकीकत तो यह है कि लोगों को बिना दवाई लिए ही वापस लौटना पड़ रहा है। टीटू खेड़ा से आए मरीज गुरजंट सिंह ने बताया कि वह यहां पर दर्द की दवाई लेने आया है यहां पर पहले तो 2 घंटे तक लाइन में लगा रहना पड़ता है उसके बाद वहां पर मौजूद डॉक्टरों का कहना है कि यहां पर दर्द की दवाई खत्म हो चुकी है।
विज्ञापन

अभी तक नहीं आया दवाइयों का स्टॉक: बीते 4 दिनों से सिविल अस्पताल सिरसा में दर्द, कान, आंख तथा 10 अन्य प्रकार की दवाइयां खत्म हो चुकी हैं। 4 दिन बीतने के बाद अभी तक इन दवाइयों का स्टॉक अस्पताल में नहीं पहुंचा है दवाई लेने आने वाली मरीज को बिना दवाई लिए ही वापस लौटना पड़ रहा है। मरीज नीलम रानी ने बताया कि उसके पेट में काफी दिनों से दर्द है जब वह सिविल अस्पताल आई तो पहले उसे 2 घंटे तक लाइन में लगा रहना पड़ा और जब बारी आई तो फार्मासिस्ट ने दवाई देने से मना कर दिया। फार्मासिस्ट का कहना है कि सिविल अस्पताल में दर्द की दवाई खत्म हो चुकी है और यह आपको बाहर से लेनी पड़ेगी। मरीज मंगतू राम ने बताया कि उसे भी दर्द की दवाई नहीं दी गई वहां मौजूद डिस्पेंसरी में फार्मासिस्ट ने कहा कि दर्द की दवा खत्म है और आप बाहर से ले लीजिए।
विज्ञापन

करीब डेढ़ सौ मरीजों को बिना दवाई लौटना पड़ा वापस: सोमवार को करीब डेढ़ सौ मरीज दर्द आंख तथा कान की दवाई लेने आए थे लेकिन अस्पताल में इन सब दवाइयों के साथ 10 अन्य प्रकार की दवाइयां भी खत्म हो चुकी हैं जिसके लिए अस्पताल के अधिकारियों का कहना है कि ओपीडी के लिए उनके पास बजट नहीं होता। दवाइयां वेयरहाउस में अगर उपलब्ध होंगी तो उसके बाद ही स्टॉक में लाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खत्म हो चुकी दवाइयों का आर्डर कर दिया गया है। मंगलवार सुबह सिरसा से दो गाड़ियां दवाई लेने जाएंगी। जल्द ही स्टॉक पूरा कर दिया जाएगा।
विरेश भूषण, सिविल सर्जन सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed