{"_id":"65f73238bf38c5f34d0e5044","slug":"thefts-are-not-stopping-in-kalanwali-theft-in-the-house-situated-in-peerkhana-on-saturday-night-sirsa-news-c-128-1-sir1002-116927-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: कालांवाली में नहीं थम रही चोरियां, शनिवार रात पीरखाना में स्थित मकान में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: कालांवाली में नहीं थम रही चोरियां, शनिवार रात पीरखाना में स्थित मकान में चोरी
Sun, 17 Mar 2024 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 17 Mar 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
चोरी के बारे में बताती महिला।
कालांवाली। शहर में चोरियों का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। शनिवार रात को फिर से चोरों ने पीरखाना के पास एक मकान को निशाना बनाते हुए वहां से हजारों रुपये की नकदी, चांदी के आभूषण और घरेलू सामान चोरी कर ले गए। जबकि एक मकान की छत का गेट न खोल पाने के कारण चोरी करने में असफल रहे।
वहीं घटना की सूचना मिलते ही कालांवाली पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मकान मालकिन संतोष रानी ने बताया कि उसके कोई बेटा नहीं है। इसलिए वह रात को अपनी बेटी के पास उसके घर सोने के लिए चली जाती है। रोज की तरह शनिवार रात को वह अपनी बेटी के पास उनके घर सोने के लिए चली गई थी। जैसे ही वह सुबह अपने घर आई तो देखा कि अंदर सामान बिखरा हुआ है। जब उसने अपने सामान की जांच की तो पता चला कि उसके मकान से करीब 10 हजार रुपये, एक गैस सिलिंडर, करीब 8 तोले चांदी के आभूषण चोरी मिले।
एसपी के आश्वासन पर शहरवासियों ने धरना किया था खत्म
शहरवासियों ने चोरियों से तंग आकर ही कुछ दिन पहले पुरानी अनाजमंडी चौकी के बाहर धरना दे दिया था। जिसमें विधायक तक शामिल हुए थे। इस दौरान वीसी के माध्यम से एसपी सुमेर सिंह ने आश्वासन दिया था कि चोरी की घटनाओं को सीआईए जल्द से जल्द सुलझा आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी। लेकिन उसके बाद भी शहर में चोरी की घटनाओं पर अभी तक अंकुश नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
बंद मकानों को बनाया जा रहा है निशान
चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए चोर बंद मकानों को निशाना बना रहे हैं। चोरी की वारदात सुलझाने के लिए जब सीसीटीवी फुटेज देखे गए तो उसमें नजर आया कि पहले रैकी करते हैं, फिर चोर मकानों को दोपहर व रात के समय निशाना बनाते हैं।
अब तक बदल चुके दो थाना प्रभारी
बता दें कि हर दूसरे तीसरे दिन कालांवाली के किसी ने किसी घर में चोरी हो रही हैं। अब तक दो शहर थाना प्रभारी बदल चुके हैं, लेकिन चोरों के हौसले इतने बुलंद है कि उन्हें किसी का कोई डर नहीं है। चोरों के आतंक के चलते लोग अपने घरों से बाहर रिश्तेदारी या अन्य जगहों पर नहीं जा पा रहे हैं। सीआईए से लेकर शहर थाना पुलिस इन चोरों की तलाश में जुटी है लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली है।