फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Theft of 18 wheelbarrows standing in the colony

कॉलोनी में खड़ा 18 चक्का ट्राला चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Theft of 18 wheelbarrows standing in the colony
ऐलनाबाद। कस्बे में बाईपास के नजदीक एक कॉलोनी में खड़ा 18 चक्का ट्रॉला चोरी हो गया। पीड़ित ने ऐलनाबाद पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज करवाया है। बलवंत सिंह निवासी गांव कुताबढ़ ने स्थानीय पुलिस थाना में दर्ज करवाई शिकायत में बताया कि उसका 18 चक्का यूरो थ्री टाटा कंपनी का ट्राला (एचआर 47 बी 4070) ऐलनाबाद में बाईपास के पास लड्ढा पेट्रोल पंप के पास स्थित बिल्लु कॉलोनी मे खड़ा किया था। इसके बाद वह अपने गांव कुताबढ चला गया और वहां से वह किसी काम से बाहर चला गया। 28 अक्तूबर को सुबह 10 बजे वह ऐलनाबाद से अपना ट्राला लेने के लिये आया तो उसका ट्राला वहां पर नहीं था। बलवंत सिंह ने अपने स्तर पर ट्राला का पता किया, जिसका कोई पता नहीं चल पाया। पीड़ित ने बताया कि उसकी गाड़ी की आरसी, बीमा व अन्य सभी कागजात और गाड़ी की चाबी उसके पास है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed