{"_id":"69f8db30757ee7b675008666","slug":"theft-in-house-sirsa-news-c-128-1-sir1011-157872-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: महिला गई थी पोती की शादी में, घर का ताला तोड़कर नकदी-गहने चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: महिला गई थी पोती की शादी में, घर का ताला तोड़कर नकदी-गहने चोरी
Mon, 04 May 2026 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 04 May 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज़ एजेंसी
डिंग मंडी। बुजुर्ग महिला अपनी पोती की शादी में सिरसा आई हुई थी। पीछे से बंद मकान रविवार रात को चोर बंद मकान का ताला तोड़कर नकदी व जेवरात चुराकर ले गए। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस का दिए बयान में घर की मालकिन सुदेश रानी ने बताया कि उसका बेटा तरवीण सिंह सिरसा रहता है। डिंग मंडी में प्रिंटिंग प्रेस चलाता है। वह अपनी पोती की शादी में बेटे के घर गई थी। इस दौरान घर पर ताला लगा हुआ था। चोर घर का मुख्य द्वार का ताला तोड़कर घर में घुसे और वारदात को अंजाम दिए
सुदेश ने बताया कि मंगलवार सुबह पड़ोसियों ने जब घर का ताला खुला देखा तो उन्हें शक हुआ। उन्होंने अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा हुआ था। उसके बाद उन्होंने उसे सूचित किया। सूचना मिलने के बाद परिवार के लोगों के साथ घर पहुंची और पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन
पुलिस जांच में एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें रात 2 बजकर 24 मिनट पर दो युवक घर का ताला तोड़कर अंदर घुसते हैं। चोर एक सोने की बाली, एक जोड़ी चांदी की पाजेब और 60 हजार रुपये नकद चुराकर ले गए।
डिंग थाना प्रभारी भीम सिंह ने बताया कि इस मामले में पीड़िता के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।