{"_id":"69fb8567716c47fede0033b3","slug":"theft-in-house-sirsa-news-c-128-1-sir1004-158005-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: मकान से 7 लाख रुपये व जेवरात चोरी, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: मकान से 7 लाख रुपये व जेवरात चोरी, प्राथमिकी दर्ज
Wed, 06 May 2026 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 06 May 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। गांव शेरपुरा में चोरों ने एक मकान में वारदात को अंजाम दिया। चोर मकान से सात लाख रुपये व सोने के जेवरात चुराकर ले गए हैं। डिंग थाना पुलिस ने मकान मालिक की शिकायत पर अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है।
पुलिस को दी शिकायत में सुभाष कुमार निवासी शेरपुरा ने बताया है कि पांच मई को सुबह वह पत्नी के साथ सिरसा गए थे। दोपहर 12 बजे लौटे तो कमरे में रखा संदूक खुला पड़ा था। उसमें से सात लाख रुपये व तीन तोले सोने के जेवरात गायब मिले। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर आकर मुआयना किया। जांच अधिकारी प्रेम कुमार का कहना है कि जल्द ही अज्ञात लोगों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।