{"_id":"6862cf8b4b7afdaf8a016ecf","slug":"the-youth-found-dead-in-the-bushes-in-faggu-could-not-be-identified-sirsa-news-c-128-1-sir1004-140143-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: फग्गू में झाड़ियों में मृत मिले युवक की नहीं हो सकी पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: फग्गू में झाड़ियों में मृत मिले युवक की नहीं हो सकी पहचान
Mon, 30 Jun 2025 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 30 Jun 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। गांव फग्गू के श्मशान घाट के पास झाड़ियों में मिले युवक के शव की सोमवार को भी पहचान नहीं हो पाई। युवक के गले में रस्सी बंधी थी, जबकि चेहरे पर चोट के निशान थे। रोड़ी थाना पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। वहीं अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जांच अधिकारी इंस्पेक्टर जनक सिंह का कहना है कि युवक की पहचान के लिए पंजाब व हरियाणा के पुलिस थानों में फोटो भेजी गई है। रविवार को श्मशान घाट के पास झाड़ियों में ग्रामीणों ने युवक का शव देखा था। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को दी शिकायत में गांव फग्गू निवासी शमशेर सिंह ने बताया कि रविवार सुबह करीब साढ़े 8 बजे उसके पास किसी व्यक्ति का फोन आया कि गांव में श्मशान घाट के पास झाड़ियों में युवक का शव पड़ा है। युवक ने क्रीम रंग की शर्ट पहनी हुई है। युवक के गले में हरे रंग की रस्सी बंधी है। चेहरे पर चोट के निशान हैं। पुलिस का कहना है कि युवक की पहचान के प्रयास जारी हैं।