फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The young man had gone to bring his wife from the maternal house, fight happened, he went home and hanged himself, died

मायके से पत्नी को लाने के लिए गया था युवक, मारपीट हुई तो घर जाकर लगाया फंदा, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 09:52 PM IST
विज्ञापन
The young man had gone to bring his wife from the maternal house, fight happened, he went home and hanged himself, died
सिरसा। मायके गई पत्नी को लेने ससुराल गए युवक के साथ मारपीट करने का आरोप है। इसी बात से परेशान युवक ने गांव नरेल खेड़ा स्थित अपने घर में पहुंचकर फंदा लगा आत्महत्या कर ली। आपसी अनबन में के चलते युवक की पत्नी एक माह से अपने मायके में रह रही थी। मृतक के परिजनों ने मामले की शिकायत डिंग थाना पुलिस को दी है।
विज्ञापन

मृतक के पिता नरेल खेड़ा निवासी गुरनाम सिंह ने बताया कि उसके बेटे हीरा सिंह की शादी करीब 14 वर्ष पहले गांव सिकंदरपुर में हुई थी। जिससे उनकी एक 13 वर्षीय बेटी है। करीब एक माह पहले पति-पत्नी में किसी बात को लेकर अनबन हो गई। जिससे नाराज होकर पत्नी मायके चली गई। शनिवार रात को वह अपनी पत्नी को लाने के लिए ससुराल में गया था। लेकिन ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ मारपीट और उसे वहां से लौटा दिया। जिससे परेशान होकर हीरा सिंह ने रात को घर में स्थित मकान के गार्डर से रस्सी से फंदा लगा आत्महत्या कर ली। पिता ने बताया कि रात को उसका बेटा हीरा सिंह घर पर अकेला था और वह खुद अपने भाई के घर ही सोया हुआ था। सुबह जब वह घर पर आया तो उसे गेट खुला मिला। उसने बेटे को आवाज लगाई, लेकिन कोई बाहर नहीं आया। उसने गेट खोलकर अंदर देखा तो बेटे ने गले में फंदे लगाया हुआ था। जिसके बाद उन्होंने मामले की सूचना आसपास के लोगों व पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और शव को फंदे से उतार नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर लिए है। इत्तफाकिया की कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है ।
-कश्मीरी लाल, थाना प्रभारी डिंग, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed