{"_id":"64174789300046fa830ac416","slug":"the-young-man-committed-suicide-by-hanging-himself-he-was-mentally-disturbed-after-the-death-of-his-mother-a-year-and-a-half-ago-sirsa-news-c-21-1-83918-2023-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या : डेढ़ वर्ष पहले मां की मौत के बाद मानसिक रूप से था परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या : डेढ़ वर्ष पहले मां की मौत के बाद मानसिक रूप से था परेशान
Sun, 19 Mar 2023 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 19 Mar 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। शहर के बेगू रोड स्थित पेट्रोल पंप क्षेत्र निवासी एक युवक ने फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है। सुबह परिजनों उसे उठाने के लिए कमरे में गए तो उन्हें शव फंदे पर लटकता मिला। पीड़ित परिवार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को फंदे से उतार पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचा दिया। शव के पास कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
जानकारी के अनुसार बेगू रोड निवासी 26 वर्षीय निखिल मित्तल मोबाइल रिपेयरिंग व गत्तों की खरीदारी करने का काम करता था। करीब डेढ़ वर्ष पहले उनकी मां का स्वास्थ्य खराब होने के कारण मौत हो गई। इसके बाद से वह मानसिक रूप से परेशान था। निखिल अपने पिता राकेश के साथ ही घर पर रहता था। रविवार सुबह उसके पिता उसे उठाने के लिए गया तो निखिल कमरे में पंखे के साथ बंधी रस्सी से लटका मिला। इसके बाद उसने मामले की सूचना पुलिस को दी है। कीर्तिनगर चौकी पुलिस ने शव को फंदे से उतार कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचा दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर इत्तेफाकिया कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।