{"_id":"611ea49b8ebc3e7a157ea08b","slug":"the-young-girl-made-an-inter-caste-marriage-the-family-members-of-the-young-man-accused-the-girl-s-family-of-attacking-her-sirsa-news-hsr609352073","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक युवती ने अंतरजातीय विवाह रचाया, युवक के परिजनों ने युवती के परिजनों पर हमला करने का आरोप लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक युवती ने अंतरजातीय विवाह रचाया, युवक के परिजनों ने युवती के परिजनों पर हमला करने का आरोप लगाया
सार
युवक के परिजनों ने आरोप लगाया कि बुधवार देर रात उनके परिवार के कुछ लोगों पर लड़की के परिजनों द्वारा हमला किया गया है। युवक के परिजनों के अनुसार कुछ दिन पहले भी इस मामले को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया था।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक कार्यालय में समक्ष खड़े परिजन।
- फोटो : Sirsa
विस्तार
सिरसा। गांव रामनगरिया में युवक-युवती द्वारा पिछले दिनों अंतरजातीय विवाह रचाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। विवाह के बाद पति पत्नी तो यूथ हॉस्टल में बने प्रोटेक्शन हाउस में कड़ी सुरक्षा में है। लेकिन युवती के परिजनों को यह अंतरजातीय विवाह रास नहीं आ रहा है जिसके चलते लड़की के परिजनों में नाराजगी देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
युवक के परिजनों ने आरोप लगाया कि बुधवार देर रात उनके परिवार के कुछ लोगों पर लड़की के परिजनों द्वारा हमला किया गया है। युवक के परिजनों के अनुसार कुछ दिन पहले भी इस मामले को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया था। लेकिन पंचायती तौर पर समझौता हो गया था। अब बुधवार देर रात को लड़की के परिजनों ने लड़के के परिवार के कुछ लोगों पर हमला बोल दिया है। पीड़ित परिवार अब आरोपियों के खिलाफ फरियाद लेकर सिरसा के एसपी ऑफिस पहुंचा और परिवार को सुरक्षा देने की मांग की।
विज्ञापन
वही शहर थाना पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। सिरसा के एसपी ऑफिस में मीडिया से बातचीत करते हुए युवक के पिता रणजीत सिंह और रिश्तेदार कुलदीप कुमार ने बताया कि उनके लड़के ने गांव की ही एक लड़की के साथ अंतरजातीय विवाह किया है। जिसके बाद लड़की के परिजनों ने उनके परिवार के कुछ लोगों पर हमला किया है। पीड़ित परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए परिवार को सुरक्षा देने की मांग की है।
विज्ञापन