{"_id":"61bcd67e07662310d712f05b","slug":"the-workers-went-on-strike-said-trucks-were-loading-at-night-grp-rained-poles-sirsa-news-hsr61968337","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूरों ने की हड़ताल, बोले- रात को ट्रक कर रहे थे लोड, जीआरपी ने बरसाए डंडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूरों ने की हड़ताल, बोले- रात को ट्रक कर रहे थे लोड, जीआरपी ने बरसाए डंडे
विज्ञापन
पुलिस की ओर से मारपीट किए जाने के बाद जीआरपी चौकी में एकत्र हुए मजदूर।
- फोटो : Sirsa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। देर रात रेलवे माल गोदाम से यूरिया को ट्रक में लोड करते समय जीआरपी पुलिस द्वारा मजदूरों पर डंडे बरसाए जाने के आरोप लगा मजदूर और ट्रक यूनियन ने हड़ताल कर दी। प्रदर्शनकारियों ने मांग करते हुए कहा कि जब तक जीआरपी थाना प्रभारी को निलंबित और कर्मचारियों पर कार्रवाई नहीं की जाती वह काम नहीं करेंगे। जिसके बाद अब रेलवे अधिकारियों ने भी मजदूरों और ट्रक यूनियन के सदस्यों से बैठक की है। इसके बाद भी मजदूर और ट्रक यूनियन मांग पर अड़े रहे।
ट्रक यूनियन प्रधान मंजीत सिंह बिट्टू ने बताया कि रेल हेड पर रात के समय यूरिया को मजदूर ट्रक में लोड कर रहे थे। रात करीब 10.30 बजे एक ट्रक पर यूरिया को लोड किया जा रहा था। तभी जीआरपी थाना प्रभारी अन्य पुलिस कर्मियों को साथ लेकर हेड पर पहुंचे और बिना कोई कारण बताए मजदूरों से मारपीट करनी शुरू कर दी। ट्रक ड्राइवर सुरजीत सिंह ने पुुलिस कर्मचारियों को रोककर कारण पूछने का प्रयास किया तो उन्होंने उन पर भी डंडे बरसाने शुरू कर दिए। जिसके कारण सुरजीत का हाथ टूट गया और उसे नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं अन्य कई मजदूरों को भी काफी चोटें आई हैं। उन्होंने कहा कि जब तक जीआरपी थाना प्रभारी और कर्मचारियों पर कार्रवाई नहीं होती तब तक वह काम नहीं करेंगे। बिट्टू ने आरोप लगाते हुए कहा कि नागरिक अस्पताल में भर्ती ट्रक चालक का पुलिस कर्मी बयान लेने के लिए भी नहीं पहुंचे।
शनिवार को लगेगी स्पेशल ट्रेन, यूरिया खाद का लगेगा रैक
शनिवार को सिरसा में यूरिया खाद का एक रैक लगेगा और स्पेशल ट्रेन लगेगी। ऐसे में 500 मजदूर और 300 ट्रक ऑपरेटर हड़ताल पर चलने के कारण रेलवे को इसका नुकसान उठाना पड़ सकता है। वहीं ट्रक यूनियन ने संबंधित ठेकेदारों को पत्र लिख मामले की जानकारी देते हुए नहीं कार्य करने संबंधित सूचना भी दी। वहीं यूनियनों ने रेलवे स्टेशन पर किसी भी तरह के माल को लोड और अनलोड न करने की जानकारी दी।
विज्ञापन
नाइट डोमिनेशन अभियान के दौरान टीम जांच के लिए वहां पर पहुंची थी लेकिन किसी भी मजदूर के साथ मारपीट नहीं की गई। पुलिस की गाड़ी को देखकर सभी मजदूर वहां से भागे थे। रात 10 बजे के बाद रेल हेड पर लोडिंग और अनलोडिंग का कार्य नहीं किया जाता है। लेकिन मजदूर वहां पर ट्रक में सामान लोड कर रहे थे।
-ओमप्रकाश, थाना प्रभारी, जीआरपी, सिरसा

मजदूरों से मारपीट किए जाने का विरोध करे मजदूर व ट्रक यूनियन के सदस्य। - फोटो : Sirsa