फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The work of laying pipeline for drainage of rain water will start in the month of September.

Sirsa News: सितंबर माह में शुरू हो जाएगा बरसाती पानी की निकासी के लिए पाइप लाइन बिछाने का काम

Sat, 10 Aug 2024 04:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 10 Aug 2024 04:06 AM IST
विज्ञापन
The work of laying pipeline for drainage of rain water will start in the month of September.
सिरसा। अमृत योजना के भाग दो के तहत शहर में 35.92 करोड़ रुपये से बरसाती पानी की निकासी के लिए लाइन बिछाई जानी है। नगर परिषद की ओर से योजना को लेकर टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। अब मुख्यालय में फाइनल नेगोसिएशन को लेकर एजेंसी फाइनल की जानी है। इसको लेकर 12 अगस्त को मुख्यमंत्री द्वारा गठित फाइनेंस एंड परचेज कमेटी की ओर से अंतिम अनुमति दी जाएगी। इसके बाद सितंबर माह में एजेंसी की ओर से विकास कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार टेंडर को लेकर चार एजेंसियों ने आवेदन किया था। पहली बार जनस्वास्थ्य विभाग में कार्य करने वाली दो एजेंसियों ने भी आवेदन किया है। अब देखना यह है कि जनस्वास्थ्य विभाग या अन्य किसी दूसरी एजेंसी को काम दिया जाएगा। क्योंकि पूर्व में जिस एजेंसी ने कार्य किया था उसके कारण नगर परिषद की कई बार किरकिरी हो चुकी है। अधिकारियों के अनुसार नगर परिषद की ओर से अक्तूबर 2022 में पुराने शहर का सर्वे करवाया गया था। इस सर्वे के अनुसार बारिश के पानी की निकासी के लिए विस्तृत सर्वे रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की गई थी।
विज्ञापन

इस रिपोर्ट के आधार पर विभाग ने मुख्यालय से काम पूरा करवाने के लिए बजट मांगा था और बजट की स्वीकृति मिलने के बाद दो साल बाद टेंडर प्रक्रिया अब अंतिम रूप में आई हे।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने इन जगहों का किया था निरीक्षण

नगर परिषद के अधिकारियों के मुताबिक मुख्यालय से इंजीनियर्स की टीम आई थी। टीम ने शहर के भीतरी क्षेत्र का निरीक्षण कर डीपीआर तैयार की थी। इस सर्वे के अंदर उन सभी जगहों को टीम ने देखा था, जहां पर बारिश के समय में पानी ठहरता है। वह चाहे कॉलोनियों की गलियां हो या शहर की मुख्य सड़कें हो। शहर में जनता भवन, पुराने पुल के पास, अनाजमंडी, शिव चौक, रोड़ी बाजार, हिसारिया बाजार, वाल्मीकि चौक से नागरिक अस्पताल रोड, बेगू रोड, कीर्तिनगर, अग्रसेन कॉलोनी, राम कॉलोनी, हाउसिंग बोर्ड, रानियां रोड, एफ ब्लॉक आदि क्षेत्र में जलभराव अधिक होता है।


मानसून के समय ब्लॉक हो जाते हैं सीवरेज

शहर में बारिश के पानी की निकासी की लाइन बिछाना बेहद जरूरी है। ऐसा इसलिए क्योंकि बारिश के पानी की निकासी सीवरेज सिस्टम के माध्यम से होती है। बारिश के दिनों में सीवरेज ब्लॉक हो जाते हैं। जनस्वास्थ्य के अधिकारियों की माने तो सीवरेज सिस्टम केवल शौच की निकासी के हिसाब से बनाया गया है। इसमें बारिश के पानी की निकासी का कोई प्रावधान नहीं होता है। ऐसे में ज्यादा बारिश होने से सीवरेज सिस्टम ब्लॉक हो जाता है। इसका मुख्य कारण है कि बारिश के पानी में सड़कों की मिट्टी साथ बहकर आती है जो सीवरेज लाइनों में जम जाती है। इसके जमने से सीवरेज ब्लॉक हो जाते हैं। इसलिए बारिश के पानी पानी की निकासी के लिए अलग से व्यवस्था होना जरूरी है।


----


पूरे शहर से बारिश के पानी की निकासी के लिए मुख्यालय को 35.92 करोड़ रुपये का टेंडर अब अंतिम रूप में है। 12 अगस्त को मुख्यमंत्री द्वारा गठित फाइनेंस एंड परचेज कमेटी की ओर से फाइनल अनुमति दी जाएगी। जिसके बाद एजेंसी को वर्क ऑर्डर जारी कर काम शुरू करवाया जाएगा।
- अतर सिंह खनगवाल , कार्यकारी अधिकारी , नगर परिषद, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed