{"_id":"61759af2a8c862657706e071","slug":"the-woman-had-kept-the-fast-of-karva-chauth-husband-died-due-to-electrocution-sirsa-news-hsr615269424","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने रखा था करवाचौथ का व्रत, पति की करंट लगने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने रखा था करवाचौथ का व्रत, पति की करंट लगने से मौत
विज्ञापन
जगजीत सिंह जग्गी। फाइल फोटो
- फोटो : Sirsa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालांवाली। जिसकी लंबी आयु के लिए पत्नी ने करवाचौथ पर व्रत रखा था। वह ही करवाचौथ के दिन ही उसकी आंखों के सामने दम तोड़ गया। पति को मृत देखते हुए पत्नी की तबीयत खराब हो गई, लेकिन व्रत की बात कहते हुए पत्नी ने गोली नहीं ली।
शहर के वार्ड नंबर 5 के निवासी जगजीत सिंह जग्गी सुबह नहाकर बाथरूम से बाहर निकलकर लोहे की तार पर तौलिया सूखने के लिए डाला तो उसे करंट लग गया और मौके पर ही मौत हो गई। बचाने के प्रयास किए गए, लेकिन काम नहीं आए।
रविवार सुबह शहर के वार्ड नंबर 5 की गली ताऊ देवीलाल पार्क वाली गली के निवासी जगजीत सिंह रविवार सुबह जैसे की बाथरूम से नहाकर बहार आया और गीला तोलिया लोहे की तार पर सूखने के लिए डाला तो करंट लग गया। इस दौरान जगजीत सिंह को बचाते समय उसके माता-पिता और पत्नी को भी झटका लगा। लेकिन तार टूटने के कारण गिरने से वह बच गए। जबकि जगजीत सिंह जग्गी मौके पर ही दम तोड़ गया। घटना के बाद परिवार के सदस्यों ने उसे तुरंत दो निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उसे दोनों अस्पताल के चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृत घोषित करने के बाद भी परिजन करते रहे प्रयास
जगजीत सिंह जग्गी को निजी अस्पताल के चिकित्सकाें द्वारा मृत घोषित करने के बाद परिजन उसे घर वापस ले आए। परिजनों ने मोहल्ले के लोगों के कहने पर जिंदा होने की आस पर अग्रवाल पीरखाना के पीछे खुली जगह पर मिट्टी में करीब दो घंटे तक दबाए रखा और देसी घी से मालिश की। इस दौरान चिकित्सकों को बुलाकर मौके पर जांच करवाई और ऑक्सीजन भी दी। लेकिन जगजीत सिंह जग्गी के शरीर में कोई हलचल न होने के बाद उन्होंने मिट्टी बारिश के कारण गीली होने की बात कहते हुए वहां से निकालकर दूसरी जगह गोबर में दबा दिया। लेकिन कई घंटों तक दबाने के बाद शरीर में हलचल होने की बात कहते हुए सिरसा के निजी अस्पताल में ले गए। जहां पर भी चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शाम को करीब साढे़ 3 बजे बिना पुलिस कार्रवाई किए गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया।
शिकायत नहीं आई
करंट लगने से युवक की मौत होने के मामले संबंधित कोई भी शिकायत नहीं आई है।
-वजीर, एसआई, कालांवाली थाना