{"_id":"684723a4c59937200208e718","slug":"the-woman-committed-suicide-by-hanging-herself-she-was-living-with-her-mother-for-2-years-due-to-differences-with-her-husband-sirsa-news-c-21-hsr1034-644059-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: महिला ने फंदा लगाकर दी जान, पति से मनमुटाव के चलते 2 साल से मां के पास रह रही थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: महिला ने फंदा लगाकर दी जान, पति से मनमुटाव के चलते 2 साल से मां के पास रह रही थी
Mon, 09 Jun 2025 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 09 Jun 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। शहर के सेक्टर-19 स्थित हाउसिंग बोर्ड के फ्लैट नंबर 147 सी में महिला (30) ने सोमवार सुबह फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फंदे पर लटके शव को नीचे उतारकर अपने कब्जे में लिया। महिला पति से मनमुटाव के चलते 2 साल से मां के पास रह रही थी।
मिली जानकारी के अनुसार सेक्टर 19 निवासी 30 वर्षीय अनु की शादी 2012 में मलोट निवासी मंगत सिंह के साथ हुई थी। मृतका के दो बच्चे हैं। पति-पत्नी के बीच अनबन रहने के चलते दो वर्षों से अनु अपनी मां के घर सेक्टर 19 में आकर रहने लगी। अनु निजी अस्पताल में सफाई का काम करती थी। सोमवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे अनु ने अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
अनु की मां गीता देवी सुबह किसी काम से बाहर गई हुई थीं। उन्होंने अनु के मोबाइल पर कई कॉल की, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। इसके बाद वह घर पहुंचीं तो बेटी को फंदे पर लटका पाया। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। सिविल लाइन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राधेश्याम का कहना है कि मृतका के परिजनों का बयान दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। शुरुआती जांच में पता चला है कि अनु मानसिक रूप से परेशान थी। अधिक तनाव में आकर उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।