{"_id":"61bcd2f0ee6f4a17567c55a3","slug":"the-wife-and-mother-of-the-private-secretary-of-the-power-minister-also-got-corona-infected-sirsa-news-hsr6196840101","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली मंत्री के निजी सचिव की पत्नी और मां भी मिलीं कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली मंत्री के निजी सचिव की पत्नी और मां भी मिलीं कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
सिरसा। जिले में शुक्रवार को कोरोना के दो नए मरीज मिले हैं। बिजली मंत्री के निजी सचिव की अब मां और पत्नी भी कोरोना संक्रमित मिली हैं। बीते चार दिनों में निजी सचिव के परिवार में ही चार सदस्य अब तक कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। जिसके बाद विभाग की ओर से सभी सदस्यों को होम आइसोलेट किया गया है।
सिविल सर्जन डॉ. मनीष बांसल ने बताया कि शुक्रवार को जिले में कोरोना संक्रमण के दो नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 1297 व्यक्तियों के सैंपल लिए थे। जिले में अब तक पांच लाख 67 हजार 153 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। जिले में संक्रमण के कुल 29 हजार 294 मामले सामने आ चुके हैं और अब तक 28 हजार 781 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। इस समय में जिले में कोरोना संक्रमण के चार मरीज सक्रिय है। जिले का रिकवरी रेट 98.24 फीसदी है।
चार दिनों में एक ही परिवार के चार सदस्य मिले संक्रमित
बीते चार दिनों से लगातार कोरोना के नए मामले सामने आ रहे हैं। बिजली मंत्री चौधरी रणजीत सिंह के निजी सचिव के पिता सबसे पहले कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद उनके सहित परिवार के तीन सदस्य संक्रमित पाए गए। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने उनके संपर्क में आने वाले सभी लोगों के सैंपल भी लिए हैं। बिजली मंत्री चौधरी रणजीत सिंह के स्वास्थ्य की भी विभाग की ओर से जांच की जा रही है। कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद विभाग की ओर से सभी लोगों को होम आइसोलेट किया गया है। जबकि एक मरीज को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।