फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The watchman died under suspicious circumstances

चौकीदार की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

Tue, 02 Mar 2021 11:13 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
The watchman died under suspicious circumstances
शहर के हुडा सेक्टर-3 में मंगलवार सुबह एक व्यक्ति का शव संदिग्ध हालत में मिला। मृतक की पहचान मलकीत सिंह निवासी गांव गदराना के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही कालांवाली पुुलिस नेे मौके पर पहुंचकर शव व शव के साथ खड़ी बाइक को कब्जे में लेकर परिजनों का पता लगाकर कार्रवाई शुरू की। जानकारी अनुसार करीब 30 वर्षीय मलकीत सिंह जोकि कालांवाली की अनाज मंडी में चौकीदारी का कार्य करता था। मलकीत सिंह मंगलवार सुबह हुडा सेक्टर-3 में खाली प्लॉट के साथ सड़क किनारे मृत अवस्था में पाया गया। जिसकी सूचना किसी राहगीर ने कालांवाली पुलिस को दी। जिसके बाद कालांवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और साथ खड़ी उसकी बाइक को कब्जे में ले लिया। मृतक के परिजनों के अनुसार मृतक मलकीत सिंह काफी समय से बीमार था। बीमारी के कारण ही उसकी मौत होने की आशंका है। वह सोमवार शाम अनाज मंडी से ड्यूटी के बाद घर जा रहा था। उन्होंने गत रात्रि उसकी पड़ताल इसलिए नहीं की, क्योंकि वह कई बार अनाज मंडी में ही रात को रुक जाता था। जांच अधिकारी रघुबीर सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों के बयान पर पुलिस ने इत्तफाकिया कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed