फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The wait for the monsoon is over... the rain has washed away the heat, 88 mm of rain has exposed the government's claims.

Sirsa News: मानसून का इंतजार खत्म...बारिश ने गर्मी को धो डाला, 88 एमएम बारिश ने खोली सरकारी दावों की पोल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
The wait for the monsoon is over... the rain has washed away the heat, 88 mm of rain has exposed the government's claims.
हिसार रोड पुल के पास भरे बारिश के पानी से गुजरते वाहन चालक। 
सिरसा। मानसून की पहली बारिश में ही सिरसा शहर की सड़कें जलमग्न हो गईं। वीरवार को 86 एमएम बारिश ने जहां लोगों को उमसभरी गर्मी से राहत दिलाई। वहीं, प्रशासन की तैयारियों की पोल खोल दी। जिला मुख्यालय की सड़कों पर जलभराव से जाम की स्थिति पैदा हो गई।
विज्ञापन

सड़कें तालाब नजर आने लगीं, जिससे आवागमन मुश्किल हो गया। कई निचले इलाकों में जलभराव के कारण लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल सके। मौसम विभाग के अनुसार, सिरसा में डेढ़ घंटे में 86 एमएम बारिश दर्ज की गई। विभाग ने बताया कि शनिवार तक तेज बारिश के आसार हैं। बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं।
विज्ञापन


किसानों का कहना है कि यह बारिश नरमे और धान की फसल के लिए बेहद लाभकारी है। इससे पहले वीरवार सुबह से ही बादल छाए हुए थे। दोपहर करीब 12 बजे घनी काली घटाएं छाईं और कुछ देर बाद तेज बारिश शुरू हो गई। स्थानीय निवासियों के अनुसार, नालों की सफाई समय पर नहीं कराई गई, जिससे पानी की निकासी नहीं हो सकी और पूरा इलाका पानी में डूब गया। जलभराव होने से कई जगहों पर वाहन बंद हो गए, जिसे लोग धक्का लगाकर ले जाते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां हुआ जलभराव : बारिश के कारण शहर के परशुराम चौक, आंबेडकर चौक, जनता भवन रोड, रानियां रोड, गोल डिग्गी चौक, गोशाला रोड, डबवाली रोड, शिव चौक, सूरतगढ़िया बाजार, नोहरिया बाजार, बरनाला रोड, विश्वकर्मा चौक, हिसार रोड सहित सभी मोहल्लों में पानी भर गया। इसके अलावा घरों व दुकानों में पानी घुसने से लोग परेशान नजर आए।

गांवों की गलियों में भी भरा पानी शहर के अलावा गांव चौटाला ओढां, रानियां, चौपटा, कालांवाली, ओटू, चौपटा, जमाल, गोरीवाला, खुईयां मलकाना, चौटाला, बप्पा, अलीकां व पंजुआना में भी तेज बारिश हुई। हालांकि बारिश के कारण कहीं कोई हादसा होने की सूचना नहीं मिली।

बरसाती डिस्पोजल अब तक नहीं हो सका शुरू

सिरसा। डबवाली रोड पर बारिश के पानी की निकासी के लिए बनाए बरसाती डिस्पोजल को अब तक चालू नहीं किया जा सका है, जिससे इलाके के लोगों को जलभराव का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि बी ब्लॉक और कुछ अन्य क्षेत्रों में पंपिंग सिस्टम की मदद से पानी निकालने का प्रयास किया जा रहा है। जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा मुख्य लाइन में डिस्पोजल के जरिए पानी डाला गया, लेकिन वह भी नाकाफी साबित हो रहा है।


हैरानी की बात यह है कि हर बार मानसून के दौरान यही स्थिति उत्पन्न होती है। बरसाती डिस्पोजल की व्यवस्था वर्षों से अधूरी है और नगर परिषद आज तक इसका बिजली कनेक्शन तक नहीं करवा पाया है। नतीजतन, हर बार बारिश में आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ता है।चतरगढ़पट्टी से लेकर हवाई अड्डे तक बारिश के पानी की निकासी की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है। संवाद

हिसार रोड पुल के पास भरे बारिश के पानी से गुजरते वाहन चालक। 

हिसार रोड पुल के पास भरे बारिश के पानी से गुजरते वाहन चालक। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed