{"_id":"6a3d62affe7ce31b0d0bb770","slug":"the-voice-of-tarun-pierced-the-darkness-of-intoxication-sirsa-news-c-128-1-svns1027-160518-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: नशे के अंधकार को चीरकर निकली 'तरुण' आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: नशे के अंधकार को चीरकर निकली 'तरुण' आवाज
Thu, 25 Jun 2026 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 25 Jun 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। बेटा बचाओ अभियान के तहत जागरूक करते हुए तरूण भाटी। फाइल फोटो।
सिरसा। नशे के दानव के खिलाफ सिरसा की धरती से उठी तरुण भाटी की आवाज आज एक चेतना बन चुकी है। बेटा बचाओ अभियान के राष्ट्रीय संयोजक तरुण भाटी ने युवावर्ग काे इस बुराई से बचाने का बीड़ा उठाया है। वह अपने साथियों के साथ मिलकर उन्होंने न केवल भटके हुए युवाओं सही राह दिखाकर उन्हें दोबारा मुस्कुराना सिखाया। उनका यह प्रयास आज अंधकार में डूबे नशा पीड़ितों के लिए एक नया सवेरा बनकर चमक रहा है।
उनके सतत प्रयासों का परिणाम है कि अब तक 26 युवाओं को नशे की गिरफ्त से बाहर निकालकर उनका उपचार करवाया गया और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ा गया। इस उल्लेखनीय सामाजिक योगदान के लिए तरुण भाटी को मुख्यमंत्री, प्रशासनिक अधिकारियों, विभिन्न सामाजिक संस्थाओं तथा जनप्रतिनिधियों द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।
अभियान में युवाओं और अनुभवी लोगों का प्रभावी समन्वय देखने को मिलता है। टीम में प्रो. दयानंद शर्मा, रविंद्र सैनी, प्रो. शिवचरण शर्मा, समाजसेवी रणजीत सिंह टक्कर, डॉ. सुमित सैनी, नरेंद्र रावत, एडवोकेट अशोक बड़गुज्जर, संदीप कुमार, राहुल, राजेंद्र कुमार, धर्मपाल तिवाड़ी, देव शर्मा सहित अनेक समाजसेवी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। टीम के सदस्य जागरूकता कार्यक्रमों के साथ-साथ नशा पीड़ितों की पहचान कर उन्हें उपचार और परामर्श उपलब्ध कराने में भी सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
::::::::
नशामुक्त समाज के इस अभियान को पूरी निष्ठा, समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ाते रहेंगे। युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं और उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराई से बचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। अंतरराष्ट्रीय नशा विरोधी दिवस पर केवल एक दिवस नहीं, बल्कि समाज को जागृत करने का अवसर है। आमजन से नशा तस्करी की सूचना तत्काल पुलिस प्रशासन को दे ताकि जागरूकता, समय पर सहायता और सामूहिक प्रयासों से ही इस सामाजिक अभिशाप को जड़ से समाप्त किया जा सकता है।
-तरुण भाटी, राष्ट्रीय संयोजक, बेटा बचाओ अभियान