{"_id":"64b9785a6b60efc08d01b9d9","slug":"the-villagers-of-narelkheda-surrounded-the-police-station-sirsa-news-c-21-hsr1011-181859-2023-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: नरेलखेड़ा के ग्रामीणों ने थाने का किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: नरेलखेड़ा के ग्रामीणों ने थाने का किया घेराव
Thu, 20 Jul 2023 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 20 Jul 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। गांव डिंग रोड व नरेलखेड़ा में रंगोई नाले के तटबंधों को मजबूत करने के दौरान डिंग थाना प्रभारी और ग्रामीणों में बहस हो गई। ग्रामीणों ने डिंग थाना प्रभारी राजबाला पर सरपंच को अभद्र शब्द बोलने के आरोप लगाकर थाने का घेराव कर दिया। सूचना मिलने पर उपायुक्त पार्थ गुप्ता भी मौके पर पहुंच और थाना प्रभारी को फटकार लगाई व मामले को शांत करवाया। ग्रामीणों का कहना है कि थाना प्रभारी की ओर से लिखित में सरपंच से माफी भी मांगी गई है।
बुधवार देर शाम को डिंग के गांव बग्गुवाली में जेसीबी से रंगोई नाले के तटबंध को मजबूत किया जा रहा था। ऐसे में जेसीबी गांव नरेलखेड़ा के तटबंध पर लगाने के लिए ग्रामीण बग्गुवाली पहुंच गए। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी राजबाला मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को वहां से वापस ले आईं। इसके बाद उन्होंने नरेलखेड़ा गांव सरपंच हरदीप को खरी-खोटी सुनानी शुरू कर दी। इससे ग्रामीण रोष में आ गए और थाने में पहुंच कर घेराव कर दिया। गांव वासी सुखदेव सिंह, जसप्रीत सिंह, नरेश कुमार ने बताया कि डिंग थाना प्रभारी की ओर से पहले भी उनके साथ कई बार अभद्र व्यवहार किया गया है। डीएसपी जगत सिंह मौके पर पहुंच और किसानों को शांत किया। इसके बाद उपायुक्त पार्थ गुप्ता भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने थाना प्रभारी को फटकार लगाई और कहा कि किसान पहले ही पानी के कारण परेशान है। आप भी इस तरह से व्यवहार करेंगे तो क्या होगा। इसके पश्चात मामला शांत हो गया और ग्रामीण वहां से लौट गए।