फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The villagers of Bakariyanwali appealed for garbage disposal, there is a risk of diseases

Sirsa News: बकरियांवाली के ग्रामीणों ने लगाई कचरा निस्तारण की गुहार, बीमारियों का खतरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
The villagers of Bakariyanwali appealed for garbage disposal, there is a risk of diseases
सिरसा। कचरा निस्तारण प्लांट पर कचरे के निस्तारण को लेकर गांव बकरियावाली के ग्रामीण चेयरमैन को ज
सिरसा। गांव बकरियांवाली के ग्रामीणों ने वीरवार को नगर परिषद चेयरमैन वीर शांति स्वरूप से मुलाकात की। ग्रामीणों ने चेयरमैन और कार्यकारी अधिकारी को अपनी समस्या के समाधान के लिए ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने मांग की कि कचार निस्तारण प्लांट में कचरे के ढेर लगे हुए हैं।
विज्ञापन


बारिश के बाद धूप निकलने से कचरा सड़ने लगा है और आसपास का वातावरण पूरी तरह से दूषित हो गया है। ऐसे में गांव के अंदर बीमारी फैलने का खतरा है। इसलिए जल्द से जल्द हजारों टन कचरे का निपटान करवाने की व्यवस्था करें। वहीं, नगर परिषद चेयरमैन ने आश्वासन दिया कि कचरा निस्तारण प्लांट से अब धूप निकलने के बाद तेजी से कचरा निस्तारित करवाया जाएगा।
विज्ञापन


कंपनी को आदेश दिए जा चुके हैं, ग्रामीणों को कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। ग्रामीण सुभाष चंद्र, हिम्मत सिंह, हरपाल सिंह, रमेश, भूप सिंह, रोहताश, संतलाल आदि ने बताया कि गांव बकरियांवाली स्थित कचरा निस्तारण प्लांट में कचरे का निस्तारण लंबे समय से नहीं हो रहा है। पुराने कचरे के साथ-साथ नए कचरे के ढेर लग चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश होने के बाद माहौल पूरी तरह से खराब हो गया है। डेढ़ माह से कोई कचरा निस्तारण का काम नहीं हुआ है। वहीं, बारिश के कारण कचरा सड़ने लगा है और बदबू पूरे एरिया में फैल रही है। इससे ग्रामीणों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। प्रशासन इस मामले में उचित कदम उठाते हुए कचरा निस्तारण का कार्य तेज करेंगे। अन्यथा 10 दिनों के बाद ग्रामीण आंदोलन करने को मजबूर होंगे।




सात हजार एमटी कचरा हुआ जमा

मानसून सीजन में लगातार हो रही बारिश के कारण कचरा निस्तारण करना संभव नहीं है। बारिश से कचरा गीला होने के बाद सूखने में तीन से चार दिन का समय लेता है। उसे जेसीबी के बार बार पलटना पड़ता है। बारिश के कारण ही सात हजार मीट्रिक टन कचरा प्लांट में जमा हो गया है। इसके निस्तारण के लिए एजेंसी के नुमाइंदों को अधिकारियों ने सख्त आदेश दिए हैं। एजेंसी ने वादा किया है कि प्लांट पर नियमित रूप से चार मशीनी स्थापित की गई है, जो अपना काम जारी रखेंगी। एक माह के अंदर धरातल स्तर पर कचरा निस्तारित कर दिया जाएगा। इसके साथ सालों पुराने कचरे के निपटान के लिए भी कार्य जारी रहेगा। एक सप्ताह के अंदर-अंदर अतिरिक्त मशीनरी प्लांट में स्थापित हो जाएंगी। हालांकि, मशीनरी प्लांट में पहुंच चुकी है, जिसे असेंबल करने वाले लोगों का पहुंचाना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed