{"_id":"69399f84ce9b7224f10fe803","slug":"the-village-has-a-great-identity-khairekan-has-created-champions-sirsa-news-c-128-1-sir1002-149188-2025-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: गांव की बड़ी पहचान... खैरेकां ने गढ़े चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: गांव की बड़ी पहचान... खैरेकां ने गढ़े चैंपियन
विज्ञापन
सिरसा।गांव खैरेकां के खेल मैदान में अभ्याय करते खिलाड़ी। कोच
सिरसा। गांव खैरेकां में पिछले 23 वर्षों से संचालित की जा रही निशुल्क खेल एकेडमी खिलाड़ियों के लिए उम्मीद का मजबूत आधार बन चुकी है। क्लब की ओर से संचालित इस एकेडमी में खिलाड़ियों को बिना किसी शुल्क के प्रशिक्षण दिया जाता है। एकेडमी की ओर से प्रशिक्षित कोच नियुक्त किया गया है, जो सुबह व शाम खिलाड़ियों को नियमित रूप से अभ्यास करवाते हैं।
गांव और आसपास के क्षेत्रों के सैकड़ों युवा यहां अपनी प्रतिभा निखारने पहुंचते हैं। क्लब की दूरदृष्टि, सहयोग और निरंतर मेहनत का ही परिणाम है कि यहां से निकले कई खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने प्रदर्शन से क्षेत्र का मान बढ़ा चुके हैं। खैरेकां क्लब की एकेडमी अब तक पांच ऐसे खिलाड़ी तैयार कर चुकी है, जिन्होंने हैंडबाल में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है।
ये खिलाड़ी आज कई युवाओं के लिए प्रेरणा हैं और क्लब की मेहनत की जीवंत मिसाल भी। इसके अलावा 500 से अधिक खिलाड़ी ऐसे हैं जो नेशनल, स्टेट और जिला स्तर की प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुके हैं। बच्चों में खेल के प्रति बढ़ती रुचि और माता-पिता का सहयोग देखते हुए क्लब लगातार सुविधाओं को और मजबूत करने पर ध्यान दे रहा है। मैदान, उपकरण और प्रशिक्षण समय को खिलाड़ियों की जरूरत के अनुसार बेहतर बनाया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिल सके।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
संस्था 2003 से कर रही कार्य
खैरेकां क्लब लक्ष्य 2020 संस्था उन खिलाड़ियों के लिए कार्य कर रही है, जिनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। क्लब की ओर से युवाओं के लिए 2003 से कार्य किया जा रहा है। इन 18 वर्षों में संस्था की तरफ से अब तक 500 खिलाड़ियों को सुविधाएं दी गई हैं जो जिला, स्टेट, नेशनल व अंतरराष्ट्रीय लेवल पर खेल चुके हैं। संस्था के प्रधान लवप्रीत ने बताया कि क्लब का गठन संस्थापक सुशील बिश्नोई व संदीप सैनी ने किया था। संस्था की ओर से उन युवाओं के लिए कार्य किया जाता है जो खेलों में रुचि रखते हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
संस्था करवाती है खिलाड़ियों के लिए टूर्नामेंट
संस्था की ओर से अपने लेवल पर ही साल में तीन से चार बार टूर्नामेंट करवाए जाते हैं। इसमें जिले के अलग-अलग गांवों से खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग लेने पहुंचते हैं। टूर्नामेंट में खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए नकद पुरस्कार भी रखा जाता है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
सुबह व शाम को आते हैं अभ्यास करने
एकेडमी से जुड़े कोच का कहना है कि बच्चों में जोश और समर्पण देखते ही बनता है। सुबह सूरज निकलने से पहले और शाम ढलने के बाद भी खिलाड़ी पूरे उत्साह के साथ अभ्यास करते हैं। कई खिलाड़ी ऐसे हैं जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़ा मुकाम हासिल करने का सपना लेकर रोज मैदान में उतरते हैं। क्लब इन्हीं सपनों को दिशा देने का काम कर रहा है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
गांव खैरेकां की यह निशुल्क खेल एकेडमी आज ग्रामीण क्षेत्र के लिए रोल मॉडल बन चुकी है। यहां की सफलता यह साबित करती है कि सही मार्गदर्शन, मेहनत और निरंतर अभ्यास से छोटे गांवों से भी अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार किए जा सकते हैं। - लवप्रीत खैरेकां, प्रदेश अध्यक्ष, युवा क्लब एसोसिएशन, हरियाणा।