फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The ultimate goal of human life should be to attain God

Sirsa News: मनुष्य जीवन का परम उद्देश्य परमात्मा की प्राप्ति होना चाहिए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
The ultimate goal of human life should be to attain God
गुरुग्राम से पहुंची प्रचारक बहन निर्मल मनचन्दा 
सिरसा। संत निरंकारी मिशन की ओर से सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज की कृपा से रविवार को सिरसा के बरनाला रोड स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में एक विशाल निरंकारी महिला संत समागम का आयोजन किया गया। गुरुग्राम से पहुंची प्रचारक बहन निर्मल मनचंदा ने कहा कि मनुष्य जीवन का परम उद्देश्य परमात्मा की प्राप्ति होना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रभु परमात्मा की प्राप्ति कोई असंभव कार्य नहीं है। इसके लिए पूर्ण सतगुरु की शरण में जाना होता है। अपनी जिज्ञासा प्रकट करनी होती है। साधु की संगत जीवन में बदलाव लाती है, खुशहाली लाती है और दुख दूर होते हैं। उन्होंने अनेकों सामाजिक और दैनिक जीवन के उदाहरण देते हुए कई आध्यात्मिक पहलुओं को बड़ी बारीकी से समझाया, जिसे वहां मौजूद श्रद्धालुओं ने पूरी श्रद्धा से सुना।
विज्ञापन


उन्होंने इस क्षेत्र में पहुंचने पर प्रसन्नता व्यक्त की। सत्संग समाप्ति के पश्चात श्रद्धालुओं के लिए लंगर भंडारे की भी व्यवस्था की गई थी। इस कार्यक्रम में अनेकों महिला श्रद्धालुओं ने भी शबद गायन, भजन, विचार के माध्यम से अपने भाव व्यक्त किए। इस समागम का संचालन पूरी तरह से महिला श्रद्धालुओं की ओर से ही किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


संत निरंकारी मिशन के जोनल इंचार्ज रमन नागपाल की धर्मपत्नी सुनीता नागपाल ने प्रचारक बहन का परिचय देते हुए बताया कि बहन निर्मल मनचंदा गुरुग्राम की संयोजक हैं, जो सतगुरु के आदेश पर सिरसा में विशेष रूप से पहुंची हैं। रमन नागपाल ने उनका अभिनंदन करते हुए उनके और सतगुरु के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed