फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The trolley was stolen to pay the installment of the pickup, the accused arrested

Sirsa News: पिकअप की किस्त भरने के लिए चुराई थी ट्रॉली, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 13 Mar 2023 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 13 Mar 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
The trolley was stolen to pay the installment of the pickup, the accused arrested
ओढां थाना में पुलिसके साथ तीनों आरोपी। संवाद
ओढां। पुलिस ने दो सप्ताह पूर्व गांव नुहियांवाली में हुई ट्राॅली चोरी की घटना को सुलझाते हुए तीन आरोपियों को काबू किया है। आरोपियों से चोरी की गई ट्राली बरामद कर ली गई है। आरोपियों ने पिकअप की किस्त भरने के लिए ट्रॉली चोरी की घटना का अंजाम दिया। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त पिकअप भी बरामद की है।
विज्ञापन

चोर 26 फरवरी की रात्रि किसान राजेन्द्र कुमार की घर के बाहर खड़ी ट्राली पिकअप के पीछे जोड़कर फरार हो गए थे। पुलिस ने गांव मलिकपुरा व मट्ट दादू में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जिसमें गाड़ी दिखाई दी। पुलिस ने गांव मलिकपुरा निवासी गुरप्रीत सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार करते हुए गांव जलालआना निवासी मंदर सिंह व राजस्थान निवासी गुरजंट का नाम भी लिया। पुलिस ने उक्त आरोपियों को भी धर दबोचा। पूछताछ में खुलासा हुआ कि गांव जलालआना निवासी मंदर सिंह ने कुछ समय पूर्व पंजाब से एक पिकअप खरीदी थी। जिसकी मंदर सिंह हर माह किस्त भरता था। आर्थिक तंगी की वजह से उसे दिक्कत आ रही थी। उसने गाड़ी की किस्त भरने के लिए गांव मलिकपुरा निवासी गुरप्रीत सिंह के साथ मिलकर ट्राली चोरी की घटना को अंजाम दिया। गुरप्रीत ने बेरोजगारी के चलते मंदर का साथ दिया। उन्होंने ट्राॅली चोरी कर गुरप्रीत के मामा गांव चक 23 जेजे 6जी (राजस्थान) निवासी गुरजंट उर्फ जग्गा के घर पहुंच गए और वहां खड़ी कर दी।
विज्ञापन


नुहियांवाली व जलालआना से 2 ट्रालियां चोरी हुई थीं। पुलिस ने जांच के बाद 3 आरोपियों को काबू किया। आरोपियों ने 2 घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है। आरोपियों से चोरीशुदा दोनों ट्रालियां व घटना में प्रयुक्त पिकअप की बरामदगी की गई है। -- सुरेश कुमार, थाना प्रभारी (ओढां)।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed