{"_id":"612bcd2b8ebc3e24c85b3bec","slug":"the-trial-of-oxygen-plant-was-successful-for-60-hours-now-the-center-line-will-be-investigated-sirsa-news-hsr6102600110","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑक्सीजन प्लांट का 60 घंटे तक लिया ट्रायल रहा सफल, अब सेंटर लाइन की होंगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑक्सीजन प्लांट का 60 घंटे तक लिया ट्रायल रहा सफल, अब सेंटर लाइन की होंगी जांच
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में लगाया गया ऑक्सीजन प्लांट
- फोटो : Sirsa
सिरसा। ऑक्सीजन प्लांट का इंजीनियर की ओर से 60 घंटे तक लिया गया ट्रायल सफल रहा। जिसके बाद अब सेंटर लाइन में ऑक्सीजन की सप्लाई शुरू कर इसका भी ट्रायल लिया जाएगा। सेंटर लाइन से ऑक्सीजन बेड और वेंटिलेटर तक इसकी सप्लाई शुरू की जाएगी और लाइनों में लगे उपकरणों की जांच की जाएगी। इसके बाद विभाग की ओर से गुरुग्राम से एयर लैब की टीम को सैंपल लेने के लिए बुलाया जाएगा।
ऑक्सीजन प्लांट को लगातार 60 घंटे तक चलाए जाने के दौरान अभी तक प्लांट में किसी तरह की खामी देखने को नहीं मिली। सोमवार को ऑक्सीजन सेंटर लाइन को शुरू कर बेड तक सप्लाई शुरू की जाएगी और लाइन की जांच की जाएगी। ऑक्सीजन प्लांट के ट्रायल के दौरान अभी तक 90 से 93 फीसदी शुद्धता पाई जा रही है। हालांकि मरीजों को इसकी सप्लाई सैंपल की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही दी जा सकेंगी।
डबवाली ऑक्सीजन प्लांट के लिए दौबारा से बुलाए कंपनी के इंजीनियर
स्वास्थ्य विभाग की ओर से डबवाली में भी 500 लीटर क्षमता वाले ऑक्सीजन प्लांट को लगाया गया है। दो माह पहले ही प्लांट को लगा दिया गया था। डबवाली अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट का ट्रायल भी सफल रहा। लेकिन लैब में सैंपल की जांच के बाद ऑक्सीजन की शुद्धता सहीं नहीं पाई गई। जिसके बाद प्लांट को बंद कर दिया गया। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब डबवाली ऑक्सीजन प्लांट के लिए दोबारा से कंपनी के इंजीनियरों को बुलाया गया है। जिसके बाद सैंपल की जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन
ऑक्सीजन प्लांट का लगातार 60 घंटे तक चला ट्रायल सफल रहा। अब सेंटर लाइन में ऑक्सीजन सप्लाई की जाएगी और उपकरणों की जांच की जाएगी। डबवाली ऑक्सीजन प्लांट के लिए कंपनी के इंजीनियर बुलाए गए है। ठीक करने के बाद उसके सैंपलों की भी जांच करवाई जाएगी।
-महेश कुमार, इंजीनियर, नागरिक अस्पताल सिरसा