फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The tree standing in the middle of the street is causing trouble for people

Sirsa News: गली के बीच ख़ड़ा वृक्ष बन रहा लोगों के लिए परेशानी का कारण

Thu, 28 Nov 2024 10:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 28 Nov 2024 10:19 PM IST
विज्ञापन
The tree standing in the middle of the street is causing trouble for people
गली के बीच खड़े वृक्ष को लेकर रोष जताते लोग।
ओढां। गांव पन्नीवाला मोटा के वार्ड 21 की गली के बीचोंबीच खड़ा बबूल का पेड़ लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रहा है। इस समस्या को लेकर लोगों ने कुछ समय पूर्व बीडीपीओ कार्यालय में भी शिकायत दर्ज करवाई थी, लेकिन फिर भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन

धर्मपाल, विजय पाल, रामस्वरूप, जसवीर सिंह, विजय कस्वां, सतपाल, सुरजीत व ओमप्रकाश आदि ने बताया कि उनका मोहल्ला सड़क के साथ पड़ता है। उन्हें यहां पर रहते हुए करीब 25 वर्ष हो गए। उनकी गली के मुहाने पर सरकारी नंबर लगा बबूल का एक वृक्ष परेशानी का सबब बना हुआ है।
विज्ञापन

लोगों के अनुसार स्थिति ये है कि वे ट्रैक्टर-ट्राॅली या अन्य चोपहिया वाहन नहीं गुजार सकते। इस वृक्ष के कारण रात्रि के समय दुर्घटना का भी अंदेशा बना रहता है। उन्होंने बताया कि इस समस्या को लेकर उन्होंने 27 जून को बीडीपीओ को शिकायत दी थी। लोगों ने संबंधित विभाग से मांग करते हुए कहा कि शीघ्र ही इस समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



ये वृक्ष लोगों की परेशानी का कारण बना हुआ है। इस विषय में पंचायत प्रस्ताव पारित कर संबंधित विभाग को भेजेगी। ताकि लोगों की समस्या का समाधान हो सके।
- मंजूबाला बैनीवाल, ग्राम सरपंच।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed