फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The time for making new votes for HSGPC elections has been fixed till 30th September.

Sirsa News: एचएसजीपीसी चुनाव के लिए 30 सितंबर तक नए वोट बनवाने का समय किया निर्धारित

Mon, 25 Sep 2023 10:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 25 Sep 2023 10:14 PM IST
विज्ञापन
The time for making new votes for HSGPC elections has been fixed till 30th September.
सिरसा। हरियाणा के गुरुद्वारा चुनाव आयुक्त एवं सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति एचएस भल्ला ने सोमवार को हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के चुनाव की तैयारियों को लेकर सोमवार को जिला अधिकारियों के साथ बैठक की। भल्ला ने बताया कि गुरुद्वारा निर्वाचन हरियाणा की ओर से 30 सितंबर तक नए वोट बनवाने का समय निर्धारित किया है। इस अवधि में कोई भी नया मतदाता स्वयं को एचएसजीपीसी के मतदाता के रूप में पंजीकृत करवा सकता है।
विज्ञापन

स्थानीय लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में हुई बैठक में एचएस भल्ला ने कहा कि हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के चुनाव से संबंधित मतदाता सूची के कार्य को प्राथमिकता के आधार पर बेहतर समन्वय के साथ पूरा करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि संबंधित एआरओ अपने-अपने क्षेत्रों के तहत गुरुद्वारा प्रबंधकों के पदाधिकारियों, पटवारी व ग्राम सचिवों की बैठक लेकर वोट बनवाने के लिए प्रेरित करें। मतदाता सूची में शामिल होने के लिए कम से कम आयु 18 साल और केशधारी सिख होना जरूरी है। समिति की मतदाता सूची व नामों के पंजीकरण के लिए अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं। मतदाता सूची में नामों के पंजीकरण के लिए आवेदन पत्र ग्रामीण क्षेत्र में पटवारी और शहरी क्षेत्र में नगरपालिका समिति, परिषद, निगम के सचिव के पास नि:शुल्क उपलब्ध हैं। कोई भी केशधारी सिख व्यक्ति जो हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति की मतदाता सूची के लिए अपना नाम पंजीकृत कराना चाहता है, 30 सितंबर तक अपना आवेदन जमा कर सकता है। इस मौके पर बैठक में उपायुक्त पार्थ गुप्ता, एसडीएम कालांवाली सुरेश रावेश, एसडीएम डबवाली अभय सिंह, एसडीएम ऐलनाबाद डाॅ. वेद प्रकाश बैनीवाल सभी संबंधित बीडीपीओ, तहसीलदार मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed