फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The three-month-long protest over drinking water and irrigation water in Ellenabad ended

ऐलनाबाद में पेयजल और सिंचाई के पानी को लेकर 3 महीने से चल रहा धरना हुआ समाप्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
The three-month-long protest over drinking water and irrigation water in Ellenabad ended
ांव शेरावाली डिस्ट्रीब्यूटरी के टेल पर धरना दे रहे किसान धरना समाप्त करते हुए। - फोटो : Sirsa
ऐलनाबाद। गांव शेरांवाली डिस्ट्रीब्यूटरी के टेल पर किशनपुरा के पास चल रहा किसानों का धरना मंगलवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि आदर्श आचार संहिता हटने के तुरंत बाद पेयजल और सिंचाई की समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा। गांव कर्मशाना, ढाणी शेरा, मिठनपुरा, किशनपुरा, खारी सुरेरां और नीमला गांव के किसान पेयजल और सिंचाई के पानी की समस्या को लेकर पिछले 3 महीने से धरने पर बैठे थे।
विज्ञापन

भाजपा के वरिष्ठ नेता जगदीश चोपड़ा, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश सचिव निताशा राकेश सिहाग और रमेश भादू के नेतृत्व में इन गांवों के किसानों ने मुख्यमंत्री से सोमवार को चंडीगढ़ में मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने किसानों को आश्वासन दिया था कि फिलहाल जिले में आचार संहिता लगी हुई है। आचार संहिता हटने के बाद मुख्यमंत्री घोषणा के मुताबिक पेयजल और सिंचाई के पानी की समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा। किसान नेता रमेश सहारण ने बताया कि जिस तरह से मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कई साल की लंबित मांग पूरी की है। ढाणी शेरां के सरपंच नत्थू राम किशनपुरा से सरपंच प्रतिनिधि प्रताप सोलंकी ने बताया कि चार दशक से यहां के ग्रामीण पेयजल के लिए तरस रहे हैं। भाजपा नेत्री निताशा सिहाग ने कहा कि विभिन्न दलों की सरकारें रही और यहां के ग्रामीणों ने प्रत्येक नेता के समक्ष मांगे उठाई मगर किसी ने सुनवाई नहीं की थी। ऐसी स्थिति में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सबका साथ सबका विकास नीति के तहत ऐलनाबाद क्षेत्र के लोगों को जो सौगात दी है, उसके लिए हम आभार प्रकट करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed