फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The team that arrived to remove pipes from flooded canals returned empty handed on the second day too.

Sirsa News: फ्लडी नहरों से पाइप हटाने के लिए पहुंची टीम दूसरे दिन भी खाली हाथ लौटी

Sun, 25 Aug 2024 03:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 25 Aug 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
The team that arrived to remove pipes from flooded canals returned empty handed on the second day too.
रानियां में पुलिस से नोक झोंक करते हुए किसान।
रानियां। घग्गर से निकलने वाली फ्लडी नहरों से पाइप हटाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से नियुक्त की गई मजिस्ट्रेट की टीम व सिंचाई विभाग के अधिकारी शनिवार को दूसरे दिन भी मौके पर पहुंचे। इस दौरान फिर से किसान एकत्रित हो गए और पाइपों को नहीं हटाने दिया। इस दौरान किसानों व अधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। विरोध के चलते दूसरे दिन भी प्रशासनिक टीम को खाली हाथ लौटना पड़ा
विज्ञापन


गांव कर्मगढ़, शेखूपुरा, जोधपुरिया, पीर खेड़ा, चक्कां भूना के किसानों ने उपायुक्त को फ्लडी नहर के टेल तक पानी न पहुंचने की शिकायत दर्ज करवाई थी। इन गांवों के किसानों का आरोप था कि फ्लडी नहर में जो पानी आ रहा है, वह गांव की टेल तक नहीं पहुंच रहा है। एक ओर बारिश नहीं हो रही है और दूसरी ओर टेल तक पानी न आने के कारण फसलों को नुकसान हो रहा है। उनका कहना था कि रास्ते में अन्य किसानों ने इस नहर के पानी में बड़ी-बड़ी पाइपें लगा रखी हैं और पानी कुंओंं में स्टोर कर रहे हैं।
विज्ञापन

इसका संज्ञान लेते हुए उपायुक्त ने तीन ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त करके कार्रवाई के आदेश दिए थे। शुक्रवार को भी टीम पाइपों को हटाने के लिए गई थी, लेकिन किसानों के विरोध के कारण बिना कार्रवाई के वापस लौट आई। शनिवार को भी ड़्यूटी मजिस्ट्रेट अपनी टीम व पुलिस के साथ माैके पर पहुंच गए। जेसीबी व अन्य मशीनों के साथ आई टीम को देखकर गांव झोरड़नाली व धोतड़ के किसान मौके पर एकत्रित हो गए और कार्रवाई का विरोध करना शुरू कर दिया। झोरड़नाली में सिंचाई विभाग के कैनाल गार्डन व किसानों के साथ तीखी नोकझोंक भी हुई। इसी प्रकार धोतड़ में भी किसानों के विरोध के कारण प्रशासनिक टीम कोई कदम नहीं उठा सकी। मामला बीच बचाव के कारण किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई ।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है मुख्य मुद्दा
शिकायतकर्ता किसानों का आरोप है कि फ्लडी नहरों में से पानी उठाने का कोई पैमाना नहीं बनाया गया है । कुछ किसान गैर कानूनी तरीके से नहर के बेड में पाइप डालकर कुएं में संगृहीत कर रहे हैं। इसके अलावा नहर से कई किलोमीटर तक 24 इंची पाइपें बिछाई गई हैं। बिजली चालित ट्यूबवेल नहर के किनारे पर लगे हुए हैं, जिससे फ्लडी पानी उठाते हैं । जोकि गैर कानूनी की श्रेणी में आते हैं।





विभागीय लापरवाही आई सामने

फ्लडी नहरों के बीच बेड में लगाई गई अवैध पाइपों की सिंचाई विभाग की ओर से समय पर निगरानी न किए जाने का नुकसान टेल पर पड़ने वाले किसानों को हो रहा है । समय रहते नहरों की निगरानी की जाती और अवैध पाइप लगाने से रोका जाता तो आज यह नौबत न आती तथा टेल तक पानी पहुंच जाता।





- हमारी टीम कार्रवाई के लिए गई थी, लेकिन किसानों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। कोई बड़ी घटना न हो इसके लिए टीम वापस आ गई। आगे इस मामले में कार्रवाई की जाएगी। - सुशील सेवड़ा, ड्यूटी मजिस्ट्रेट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed