फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The team of village Bani won the cricket tournament.

Sirsa News: गांव बणी की टीम ने जीता क्रिकेट टूर्नामेंट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
The team of village Bani won the cricket tournament.
रानियां। सांसद दीपेंद्र हुडडा को सम्मानित करते हुए नेता। संस्​था। 
रानियां। गांव मौजदीन के शहीद उधम सिंह खेल स्टेडियम में चल रही लेदर बाल क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन हो गया। इस दौरान रोहतक से सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस टूर्नामेंट में हरियाणा, पंजाब व राजस्थान से 60 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मैच गांव बणी व नुहियांवाली की टीम के मध्य खेला गया, जिसमें गांव बणी की टीम विजेता व गांव नुहियांवाली की टीम उपविजेता रही।
विज्ञापन


गांव बणी से बबलू झोरड़ मैन ऑफ द मैच रहे। समापन अवसर पर सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने विजेता टीम को 61 हजार रुपये व उपविजेता टीम को 41 हजार रुपये का पुरस्कार व मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बबलू झोरड़ बणी को देकर सम्मानित किया। सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि गांव मौजदीन बधाई का पात्र है जिन्होंने चार साहिबजादों को समर्पित क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया।
विज्ञापन


इसके समापन समारोह पर रानियां से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी रहे सर्व मित्र कंबोज ने उन्हें निमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि सभी कांग्रेस विधायकों व सांसदों ने लोकसभा में आवाज उठाई थी कि वर्ष 2030 में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम हरियाणा को मेजबानी का अवसर मिले। इस मौके पर विधायक बलवान सिंह दोलतपुरिया, विधायक भरत सिंह बेनीवाल, कालांवाली से विधायक शीशपाल केहरवाला, रतिया के विधायक सरदार जरनैल सिंह, डॉ. केवी सिंह, पूर्व विधायक निशान सिंह, पूर्व विधायक रानियां कृष्ण कंबोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed