फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The teacher to student knocked on the floor, hospitalized

शिक्षक ने छात्र को फर्श पर पटका, अस्पताल में भर्ती

Tue, 09 Dec 2014 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा Updated Tue, 09 Dec 2014 12:14 AM IST
विज्ञापन

सोमा की डंडे से पिटाई के अभी दो दिन भी नहीं हुए हैं कि एक और छात्र शिक्षक के कोपभाजन का शिकार हो गया।

विज्ञापन


ओढां खंड के गांव घुकांवाली के राजकीय उच्च विद्यालय में एक टीचर द्वारा छात्र की पिटाई करने का मामला सामने आया है।

छात्र को घायलावस्था में ओढां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है। वहीं छात्र के परिजनों ने थाना में शिकायत दर्ज करवाते हुए अध्यापक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

दसवीं कक्षा के घायल छात्र 14 वर्षीय कर्मवीर पुत्र ओमप्रकाश ने बताया कि जब वह पेशाब करने के लिए गया था जहां छठी कक्षा के जीवन नामक छात्र से उसका झगड़ा हो गया जिसके बाद पीटीआई टीचर सुखविंद्र सिंह मौके पर आए और मेरी पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


छात्र का आरोप है कि पीटीआई ने उसकी पिटाई करने के साथ-साथ उसके बाल खींचते हुए उसे पक्के फर्श पर दे मारा जिससे उसकी र्बाइं आंख के पास सूजन आ गई।

वहीं छात्र के चाचा राजू सिंह के अनुसार वह सूचना पाकर स्कूल में गया और शिक्षक से इस बारे में शिकायत की तो उक्त शिक्षक ने ये कहा कि ऐसा तो चलता ही रहता है, जिसके बाद हम अपने बच्चे को अस्पताल में लेकर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने छात्र का मेडिकल करवाकर टीचर के खिलाफ कार्रवाई के लिए थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं छात्र को ओढां स्वास्थ्य केंद्र से सिरसा रेफर कर दिया गया है।

थाना के मुंशी के अनुसार घायल छात्र की रिपोर्ट आई है, पुलिस मामले की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करेगी।

दो-दो थप्पड़ मारे थे
पीटीआई सुखविंद्र सिंह ने सभी आरोपों को नकारते हुए कहा कि दोनों छात्र लड़ रहे थे, मैने दोनों को दो-दो थप्पड़ मारे थे। इतनी बड़ी बात नहीं हुई कि छात्र को अस्पताल ले जाना पड़ा। वैसे उसके आंख के निकट पहले से ही थोड़ी बहुत सूजन थी।


नहीं की टीचर ने पिटाई
मुख्य अध्यापक राजकुमार ने बताया कि बच्चे आपस में लड़ रहे थे इसलिए पीटीआई ने दोनों को डांटा था। ये तो सभी को पता है कि मारपीट नहीं की जाती।

बच्चे के आंख के निकट पहले से ही सूजन थी, इसके लिए अभिभावकों को इलाज के लिए भी कहा था। पीटीआई ने छात्र को नहीं मारा। वहीं बच्चे के पिता ओमप्रकाश व चाचा राजू सिंह का कहना था कि बच्चे की टीचर ने बेरहमी से पिटाई की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed