फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The sweetness of festivals hit by inflation, calls to increase market monitoring and crack down on hoarders

Sirsa News: त्योहारों की मिठास पर महंगाई की मार, बाजार में निगरानी बढ़ाने और जमाखोरों पर सख्ती की मांग

Fri, 21 Aug 2026 10:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 21 Aug 2026 10:27 PM IST
विज्ञापन
The sweetness of festivals hit by inflation, calls to increase market monitoring and crack down on hoarders
रानियां। त्योहारों का मौसम नजदीक आते ही चीनी और गुड़ के बढ़ते दामों ने आम आदमी की चिंता बढ़ा दी है। भगत सिंह विचार मंच के कन्वीनर एवं लोक पंचायत जिला सिरसा के महासचिव सुखदेव सिंह ने सरकार से महंगाई पर अंकुश लगाने के साथ नियमित निगरानी करने और जमाखोरों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में चीनी और गुड़ के भाव में करीब 35 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है। चीनी के दाम 40-45 रुपये से बढ़कर करीब 65 रुपये किलो हो गए हैं। गुड़ का भाव करीब 75 रुपये किलो पहुंच गया है।
विज्ञापन

सुखदेव सिंह ने कहा कि बढ़ी कीमतों का सीधा असर रसोई के बजट पर पड़ रहा है। मध्यम वर्ग, किसान और मजदूर परिवार इससे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि गन्ने के रस का बड़े स्तर पर एथेनॉल उत्पादन में इस्तेमाल होने से चीनी और गुड़ की उपलब्धता प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में चीनी का पर्याप्त भंडार, अफवाहों पर ध्यान न दें

जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक हरवीर सिंह ने कहा कि जिले में चीनी का पर्याप्त भंडार है और आपूर्ति सुचारू रूप से जारी है। उन्होंने लोगों से चीनी की कमी संबंधी अफवाहों पर ध्यान न देने तथा अनावश्यक खरीदारी से बचने की अपील की। उन्होंने जिले के सभी चीनी होलसेलर और डीलरों को भारत सरकार की अधिसूचना के अनुसार निर्धारित मात्रा में स्टॉक रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कालाबाजारी और जमाखोरी से बचने को कहा है। विभागीय टीमें समय-समय पर स्टॉक की जांच करेंगी। अनियमितता मिलने पर आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के तहत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने डीलरों को सरकार के स्टॉक पोर्टल पर फर्म का पंजीकरण कराने और प्रत्येक शुक्रवार को चीनी का स्टॉक अपडेट करने के निर्देश भी दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed