फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The storekeeper was fined 12 thousand after buying wheat.

गेहूं खरीद कर स्टोर करने वाले अवैध फर्म मालिक को मार्केट कमेटी ने लगाया 12079 रुपये जुर्माना लगाया जुर्माना

Fri, 17 Apr 2020 09:03 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
The storekeeper was fined 12 thousand after buying wheat.
लॉक डाउन के दौरान आगामी 20 अप्रैल से पहले गेहूं की खरीद कर स्टोर करने वाली अवैध फर्म मालिक को मार्केटिंग बोर्ड ने जुर्माना लगाते हुए मार्केट फीस सहित एचआरडी फीस की रिकवरी की है। जानकारी अनुसार गांव तलवाड़ा खुर्द निवासी संजय कुमार ने 15 अप्रैल को 120 क्विंटल गेहूं के 250 बैग अपने तलवाड़ा खुर्द स्थित गोदाम में खरीद कर डाले थे, जिसकी सूचना स्थानीय उपमंडल अधिकारी नागरिक दिलबाग सिंह के संज्ञान में आई, जिन्होंने तुरंत संबंधित विभाग मार्केट कमेटी को आदेश कर इस बाबत कार्रवाई करने को कहा जिसके चलते मार्केट कमेटी ऐलनाबाद ने संजय कुमार को सुनवाई का मौका देते हुए 1250 रुपये का जुर्माना किया गया। इसके अलावा मार्केट कमेटी ने संजय कुमार को कुल गेहूं पर दो प्रतिशत मार्केट फीस के तहत 4813 रुपये व एचआरडी फीस 4813 लगाते हुए कुल रिकवरी 12079 रुपये की वसूली की। मार्केट कमेटी ने संजय कुमार से रिकवरी करते हुए भविष्य में दोबारा ऐसा ना करने की चेतावनी दी, वही उसे कहा गया कि अगर वे द्वारा ऐसा करता है उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, और भविष्य में खरीद फर्म बाबत लाइसेंस भी जारी नहीं किया जाएगा। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार यह मामला पिछले दो दिनों से उपमंडल अधिकारी नागरिक दिलबाग सिंह के संज्ञान में आया हुआ था, जिसके पश्चात यह मामला पूरी तरह गरमा गया। एसडीएम के आदेश अनुसार मार्केट कमेटी गेहूं खरीद करने वाली इस एजेंसी के मालिक संजय कुमार से नियमानुसार सभी तरह के जुर्माना सहित खर्च की रिकवरी करवाएगी
विज्ञापन

कोट्स
एसडीएम दिलबाग सिंह के आदेशानुसार हमें सूचना मिली थी कि गांव तलवाड़ा खुर्द निवासी संजय कुमार ने तलवाड़ा रोड़ स्थित अपने गोदाम में 120 क्विंटल गेहूं के 250 बैग खरीद कर स्टोर किए है, जिसने सरकारी आदेशों की अवहेलना की है, क्योंकि गेहूं की खरीद आगामी 20 अप्रैल से शुरू होनी है। संजय कुमार से कुल रिकवरी 12079 रुपयों की गई है, तथा भविष्य में ऐसा ना करने की चेतावनी भी दी गई है। वही संजय कुमार के पास अपनी फर्म का कोई लेखा-जोखा नहीं था इसके अलावा मार्केटिंग बोर्ड द्वारा इसे कोई लाइसेंस नहीं दिया गया।
विज्ञापन

दीपक कुमार, सचिव, मार्केट कमेटी ऐलनाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed