फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The splendor of Rakshabandhan: Increased demand for designer and handmade rakhis, increased trend of gift giving from both sides

रक्षाबंधन की रौनक : डिजाइनर और हैंडमेड राखियों की बढ़ी मांग, दोनों ओर से गिफ्ट देने का बढ़ा ट्रेंड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
The splendor of Rakshabandhan: Increased demand for designer and handmade rakhis, increased trend of gift giving from both sides
शहर में र​क्षाबंधन पर अपने भाई के लिए गिफ्ट लेती हुई महिला।
सिरसा। रक्षाबंधन नजदीक आते ही बाजारों में रंग-बिरंगी राखियों, मिठाइयों और गिफ्ट्स की भरमार नजर आने लगी है। भाई-बहनों के इस पवित्र रिश्ते को और भी खास बनाने के लिए लोग दिल खोलकर खरीदारी कर रहे हैं। बाजारों में उमड़ती भीड़ और हर दुकान पर ग्राहकों की हलचल से पता चलता है कि त्योहार के लिए लोगों में जबरदस्त उत्साह है।
विज्ञापन


शहर के रोड़ी बाजार, मोहंता मार्केट, मीना बाजार, सदर बाजार और बरनाला रोड जैसी प्रमुख मार्केट्स में राखियों और गिफ्ट्स की स्टॉल्स पर ग्राहकों की भीड़ देखने को मिल रही है। महिलाएं और बच्चे जहां राखियों की खरीदारी में व्यस्त हैं, वहीं युवतियां फैशन और डेकोरेटिव आइटम्स को लेकर खासा उत्साहित नजर आ रही हैं। डिजाइनर और हैंडमेड राखियों की मांग बढ़ी है।
विज्ञापन


अब केवल भाई ही नहीं, बहनें भी गिफ्ट्स देने में पीछे नहीं हैं। इस बार बहनें भी अपने भाइयों के लिए ब्रांडेड परफ्यूम, वॉच, गॉगल्स, लेदर वॉलेट और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स जैसे उपहार खरीद रही हैं। गिफ्ट हैंपर्स का ट्रेंड तेजी से बढ़ा है, जिसमें एक साथ कई गिफ्ट्स को खूबसूरती से पैक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कस्टमाइज गिफ्ट्स का बढ़ा क्रेज

रक्षाबंधन पर कस्टमाइज गिफ्ट सेट्स, चॉकलेट बॉक्स, स्किन केयर हैम्पर्स, फैशन ज्वेलरी, वॉचेज, परफ्यूम और पर्सनलाइज फोटो फ्रेम्स की मांग सबसे ज्यादा है। भाई अपनी बहनों को खुश करने के लिए स्मार्टवॉच, मोबाइल फोन, ब्रांडेड कपड़े और मेकअप किट्स जैसे ट्रेंडी गिफ्ट्स खरीद रहे हैं। इसके अलावा ऑनलाइन शॉपिंग में रक्षाबंधन स्पेशल ऑफर्स और फ्री डिलीवरी, गिफ्ट पैकिंग जैसी सुविधाओं ने ग्राहकों को आकर्षित किया है।



-----------------



रक्षाबंधन पर हर साल नई वैरायटी आती है। इस बार ग्राहक खासकर यूनिक और कस्टमाइज चीजों की ओर ज्यादा आकर्षित हो रहे हैं। ग्राहकों को हर साल कुछ नया लेना अच्छा लगता है। हैंपर की मांग ज्यादा है। - रॉकी, दुकानदार, सिरसा।







-------------------







हर साल राखी बांधने के साथ मैं कोई प्यारा गिफ्ट भी देती हूं। इस बार मैंने भाई के लिए ब्रांडेड वॉच ली है। मेरे भाई को वॉच पहनना ज्यादा पसंद है। इसलिए उसकी पसंद का गिफ्ट लिया है। -

कीर्ति चावला, ग्राहक, सिरसा।



------------------







मैंने अपनी बहन के लिए कस्टमाइज पिलो बनवाया है। उसमें भाई-बहन की फोटो लगवाई है। बहन को हमेशा याद रहेगा कि मैंने उसे ये गिफ्ट दिया था। - रवि कुमार, ग्राहक, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article