फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The sky was cloudy throughout the day, yet there was no rain in the district

Sirsa News: दिनभर बादल छाए रहे, फिर भी जिले में नहीं आई बारिश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
The sky was cloudy throughout the day, yet there was no rain in the district
सिरसा। जिले में रविवार को सुबह से लेकर शाम तक बादलवाही देखने को मिली। दिन में कई बार बारिश की संभावनाएं पैदा हुई, लेकिन जिले में बारिश नहीं हुई। लोगों का लगा कि बारिश होगी,लेकिन ऐसा नहीं हुआ। दिन भर बादलवाही के कारण अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री तक पहुंच गया। जबकि न्यूनतम तापमान 30.2 डिग्री बना हुआ है।
विज्ञापन


किसान भी लंबे समय स बारिश का इंतजार कर रहे हैं, ताकि फसलों को पानी मिल सके। गौरतलब है कि धान की बिजाई का सीजन शुरू हो गया है। ऐसे में पर्याप्त मात्रा में नहरी पानी किसानों को नहीं मिल रहा है। इसलिए किसान टयूबवेल पर निर्भर हैं। किसानों की मांग है कि नहरी पानी के दिनों को बढ़ाया जाए। इसके साथ ही किसान मानसून का इंतजार कर रहे हैं। मानसून आने पर किसानों को बिजाई के लिए नहरों व ट्यूबवेलों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
विज्ञापन




बिजली कटौती से लोग हुए परेशान



इधर, भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती ने लोगों को परेशान कर रखा है। सुबह से लेकर रात तक 7-8 बार बिजली कट लग रहे हैं। इससे लोग गर्मी का सामना नहीं कर पा रहे। बिजली की ट्रिपिंग व वॉल्टेज उतार चढ़ाव से घरों में लगे बिजली उपकरणों को खतरा बना हुआ है। बिजली जाते ही घरों में रुकना मुश्किल हो जाता है। लोगों का कहना है कि अघोषित कटौती ने दिन का चैन व रात की नींद उड़ा रखी है। बिजली के बिना एक पल रहना भी मुश्किल हो जाता है। शनिवार को शहर के कई क्षेत्रों में तो तीन घंटे तक बिजली बंद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed