फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The shop of the JJP district general secretary was demolished by a bulldozer; Sirsa Municipal Council took action on the order of the High Court

Sirsa News: जजपा के जिला महासचिव की दुकान को बुलडोजर से ढहाया, हाईकोर्ट के आदेश पर सिरसा नगर परिषद ने की कार्रवाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 10:25 PM IST
विज्ञापन
The shop of the JJP district general secretary was demolished by a bulldozer; Sirsa Municipal Council took action on the order of the High Court
प्रशासन की ओर से जेसीबी की मदद से गिराई गई जजपा नेता द्वारा कब्जा कर बनाई दुकान। 
सिरसा। परशुराम चौक पर शुक्रवार दोपहर करीब एक घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा, जब जननायक जनता पार्टी (जजपा) के जिला महासचिव की दुकान पर बुलडोजर चला। यह कार्रवाई प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा हाईकोर्ट के आदेश पर की गई थी। कार्रवाई के दौरान जजपा सुप्रीमो अजय सिंह चौटाला भी मौके पर पहुंचे और दुकानदार को सांत्वना दी।
विज्ञापन

दुकानदार योगेश शर्मा ने बताया कि यह जगह सरकारी थी और उन्होंने इसे 2005 में बीएंडआर से 2.83 लाख रुपये में खरीदी थी। उनका कहना था कि इसके रेवेन्यू रिकॉर्ड को जांचा जाए, क्योंकि इस पर उनकी रजिस्ट्री और इंतकाल भी उनके पिता के नाम पर है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस जगह को अब अनिल गोयल और मनमोहन गोयल को दी जा रही है, जो गलत है। योगेश शर्मा ने कहा कि अगर सरकारी जमीन को सरकार वापस लेती है, तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन यह जगह गलत तरीके से अन्य लोगों को दी जा रही है।
विज्ञापन

मनमोहन गोयल ने कहा कि यह जगह 1925 में कमेटी के नक्शे के अनुसार पास हुई थी और योगेश शर्मा ने इसके आधे से ज्यादा हिस्से पर कब्जा कर लिया था। उन्होंने बताया कि उनके परिवार ने 1991 में इस पर दावा किया था और 1998 में सेशन कोर्ट ने उनके पक्ष में फैसला दिया था। बाद में यह मामला हाईकोर्ट में गया और 2014 में उनके पक्ष में फैसला आया। 5 जनवरी को अदालत ने प्रशासन को जमीन खाली करवाने का आदेश दिया था, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। ड्यूटी मजिस्ट्रेट सत्यवान ढिलोड ने कहा कि यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर की गई थी। जिला प्रशासन की ओर से कब्जा छुड़वाकर जगह खाली करवाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed