फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The Shivalaya resounded with the shouts of Har Har Mahadev

Sirsa News: हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय

Sat, 15 Jul 2023 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 15 Jul 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
The Shivalaya resounded with the shouts of Har Har Mahadev
तारा बाबा कुटिया में ​शिवरात्रि के अवसर पर ​जला​भिषेक करते श्रद्धालु।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। शिवरात्रि पर्व पर शनिवार को हर-हर महादेव के जयकारों से शहर के शिवालय गूंज उठे। सुबह से ही मंदिरों में भोलेनाथ के दर्शन के लिए भक्तों की कतार लगी रही। श्रद्धालुओं ने बाबा को खुश करने के लिए भांग, धतूरा, शहद, बेलपत्र चढ़ाकर फूल और दूध शिवलिंग पर चढ़ाया। कई मंदिरों में इस दूध का इस्तेमाल खीर बनाकर उसे भक्तों को प्रसाद के रूप में बांटने में किया गया।

शहर की प्राचीन शिवपुरी, श्री बाबा तारा कुटिया सहित शहर के अन्य शिव मंदिर में सुबह श्रद्धालुओं के आने का क्रम शुरू हो गया। श्रद्धालु ओम नम: शिवाय का जाप करते और हर हर महादेव का जयघोष करते देखे गए। बाबा तारा कुटिया समाधि परिसर में विशेष पूजा अर्चना की गई। मुख्य यजमान के रूप में विधायक गोपाल कांडा, उनकी धर्मपत्नी सरस्वती कांडा और कुटिया के मुख्य सेवक गोबिंद कांडा और उनकी धर्मपत्नी सरिता कांडा भाग लिया और आठ दिन से चली आ रही विशेष पूजा संपन्न करवाई। इसके बाद यज्ञशाला में यज्ञ करवाया गया। इसमें सभी की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना को लेकर आहुतियां डालीं। सत्संग स्थल पर विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं को आने-जाने के लिए कुटिया प्रशासन ने निशुल्क वाहन सुविधा उपलब्ध करवाई गई। पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाली हुई थी। वहीं, शिवरात्रि की पूर्व संध्या पर शुक्रवार रात विधायक गोपाल कांडा ने हिसार रोड स्थित सेठ तुलाराम झूंथरा धर्मशाला में आयोजित कांवडिय़ा सेवा शिविर में पहुंचकर कांवड़ियों से आशीर्वाद लिया और उन्हें फल भेंट किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed