फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The servant got electrocuted while closing the shutter of the liquor compound, the companions left the dead body at home after death

शराब अहाते का शटर बंद करते समय कारिंदे को लगा करंट, मौत के बाद शव को घर पर छोड़ गए साथी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
The servant got electrocuted while closing the shutter of the liquor compound, the companions left the dead body at home after death
करंट लगने से युवक की मौत होने के बाद नागरिक अस्पताल में पहुंचे मृतक के परिजन - फोटो : Sirsa
सिरसा। बेगू रोड स्थित शराब अहाते का शटर बंद करते समय कारिंदे को करंट लग गया और उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद अहाते के अन्य कारिंदे शव को उसके घर छोड़ गए और परिजनों को करंट लगने से मौत होने का कारण बता वापस लौट गए। मृतक के परिजनों ने मामले की शिकायत जेजे कॉलोनी चौकी पुलिस को दी और अहाता संचालक पर लापरवाही बरतने के आरोप लगाए। घटना शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे की है।
विज्ञापन

21 वर्षीय मृतक पूर्ण सिंह के परिजन बलबीर ने बताया कि वह बेगू रोड स्थित शराब अहाते पर काम करता था। शनिवार देर रात को वह जब शटर बंद करने लगा तो उसे करंट लग गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने अहाता संचालक पर आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्ण पहले भी तीन बार शटर में करंट लगाने की शिकायत संचालक को दे चुका था लेकिन उसने लापरवाही बरतते हुए उसे ठीक नहीं करवाया। करंट लगने के कारण वह काम छोड़कर अपने घर जेजे कॉलोनी में आ गया था। लेकिन दोपहर को अहाता संचालक उसे घर से ले गया और शाम को हादसा हो गया। इसके बाद अहाता संचालक ने दूसरे कारिंदों को कह शव को उनके घर भिजवा दिया। वे भी करंट लगने की जानकारी देकर वापस लौट गए। परिजनों ने पुलिस प्रशासन से इंसाफ की मांग की है।
विज्ञापन

घर में अकेला ही कमाने वाला था पूर्ण
परिजनों ने बताया कि मृतक पूर्ण चार भाई और एक बहन है। भाईयों में पूर्ण सबसे बड़ा है। एक भाई दिव्यांग और पिता अपाहिज है। घर में अकेला पूर्ण ही कमाने वाला था। जैसे तैसे उनके घर का गुजारा चल रहा था। पूर्ण की मौत हो जाने से अब परिजनों के सामने रोजी-रोटी का संकट भी आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

करंट लगने के कारण युवक की मौत हुई थी। परिजनों के बयान दर्ज कर इत्तफाकिया की कार्रवाई की है। पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है।
सतीश कुमार, इंचार्ज, कीर्तिनगर चौकी सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed