फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The sentiments of the countrymen and the sports world forced the government to kneel: Deepender Hooda

देशवासियों और खेल जगत की भावनाओं ने सरकार को घुटने टेकने पर किया मजबूर : दीपेंद्र हुड्डा

Sun, 24 Dec 2023 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 24 Dec 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
The sentiments of the countrymen and the sports world forced the government to kneel: Deepender Hooda
सिरसा। खेल मंत्रालय के कुश्ती महासंघ की नई कार्यकारी को भंग करने पर राज्य सभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा ने टिप्पणी करते हुए कहा कि अभी सारी जानकारी मुझे नहीं मिली है, शुरुआती जानकारी ही प्राप्त हुई है। रैली के दौरान ही जानकारी मिली। इस निर्णय से कहीं न कहीं ऐसा दिखाई देता है कि देश की जनभावना के सामने सरकार को घुटने टेकने पर मजबूर होना पड़ा है। सरकार ने बेटियों यानी खिलाड़ियों के साथ वादाखिलाफी कर छलने का काम किया था। खिलाड़ियों को छलने की मंशा पहले से सरकार की थी। पूरे देश के खेल जगत और तमाम देशवासियों की भावना उमड़ कर आ गई है और सरकार को घुटने टेकने पड़े। ये ऐसा दिखाई देता है कि सरकार समझ गई होगी कि देश की बेटियों के साथ अन्याय करने का रास्ता सरकार अपनाएगी तो देशवासी सरकार को इस तरह का कार्य नहीं करने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed