फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   the rod hit the youngman head

दस रुपये के लेमन को लेकर बाप-बेटे ने युवक के सिर में मारी लोहे की रॉड

Wed, 20 May 2020 10:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
the rod hit the youngman head
शहर की नई हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में हुआ 10 रुपये के लिए पिता ने पुत्रों के साथ मिलकर एक व्यक्ति पर रॉड से हमला कर दिया। इस हमले में उक्त व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए डबवाली रोड स्थित निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। यहां पर घायल व्यक्ति जिंदगी से जंग लड़ रहा है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने घायल की पत्नी अंजू देवी के बयान पर हमलावरों के खिलाफ हत्या के प्रयास के तहत केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार शक्ति नगर निवासी भजन लाल बुधवार दोपहर को नई हाउसिंग बोर्ड में लेमन बेचने वाले बिट्टू कटारिया के पास गया। भजन ने उससे एक लेमन ले ली, रुपये देने के लिए उसने जेब में हाथ मारा तो रुपये नहीं मिले, भजन घर पर अपना पर्स भूल आया था। उसने बिट्टू कटारिया से कहा कि थोड़ी देर में 10 रुपये दे दूंगा, लेकिन बिट्टू नहीं माना और बहस करने लग गया। देखते ही देखते गाली-गलौच शुरू हो गई। इसके बाद बिट्टू, उसके पुत्र साजल और एक अन्य ने लोहे की रॉड से भजन लाल पर हमला कर दिया। हमले में भजन लाल बुरी तरह से घायल होकर जमीन पर गिर गया। घटना की सूचना मिलने पर पत्नी अंजू देवी मौके पर पहुंची और घायल पति को संभाला। इसके बाद लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलने पर हुडा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर लिया और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed