फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The road leading to the residence of the Deputy Chief Minister and Power Minister changed in the pits

गड्ढों में तबदील हुआ उपमुख्यमंत्री व बिजली मंत्री के आवास की ओर जाने वाला रास्ता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
The road leading to the residence of the Deputy Chief Minister and Power Minister changed in the pits
उपमुख्यमंत्री व बिजली मंत्री के आवास की ओर जाने वाली रोड पर बने गड्ढे। - फोटो : Sirsa
सिरसा। वार्ड नंबर 5 गुरुनानक व डीसी कॉलोनी उपमुख्यमंत्री व बिजली मंत्री के आवास को जाने वाले सड़क मार्ग की हालत खस्ता होने के कारण कॉलोनी वासी परेशान हैं। सड़क टूटी व गड्ढे होने के कारण आने- जाने वाले राहगीरों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। रात के समय तो गड्ढे दिखते तक नहीं है, जिसके कारण गाड़ियां तो क्षतिग्रस्त हो ही रही है, सड़क हादसे भी हो रहे है।
विज्ञापन

हिसार रोड से सीधा उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला व बिजली मंत्री रणजीत सिंह के आवास को जाने वाली रोड जगह- जगह से टूटी हुई है। वार्ड वासियों का कहना है कि लगभग 10 साल से इस रोड की रिपेयरिंग का काम नहीं हुआ है। नई बनवाना तो अलग बात है। रात के समय में तो कुछ गलियों में स्ट्रीट लाइट तक नहीं है। जिसके कारण रोड पर बने गड्ढे दिखते तक नहीं है। बरसात के समय रोड पर बने गड्ढे पानी से भर जाते है और आने- जाने वाले वाहन इसमें फंस जाते है।
विज्ञापन

वार्ड वासियों का कहना है कि खस्ताहाल मार्ग को लेकर बहुत बार शिकायत दर्ज करवा चुके है। लेकिन किसी ने भी कोई संज्ञान नहीं लिया है। वहीं यह मार्ग सीधा उपमुख्यमंत्री व बिजली मंत्री के आवास पर जाकर खत्म होता है। फिर भी रोड के निर्माण को 10 साल बीत चुके है। लेकिन कोई समाधान नहीं किया गया है। वार्ड पार्षद को भी बहुत बार समस्या बता चुके है। आश्वासन के सिवाए कुछ नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस रोड को बने 10 साल हो चुके है। लेकिन रोड बनने के बाद कभी भी रिपेयर नहीं हुई है। रोड जगह-जगह से टूटी हुई है। गड्ढे होने के कारण कॉलोनी वासियों के वाहन क्षतिग्रस्त हो रहे है। वहीं रात के समय तो गड्ढे दिखाई तक नहीं देते है। जिसके कारण बहुत बार इस रोड पर दुर्घटना हो चुकी है। यह रोड हिसार रोड से सीधा उपमुख्यमंत्री व बिजली मंत्री के आवास पर खत्म होता है लेकिन किसी का कोई ध्यान नहीं है।
- भारतभूषण, वार्ड वासी
इस रोड चार कॉलोनियां लगती है लेकिन इसकी हालत बहुत खस्ता है। जिसके कारण आने-जाने वालों को समस्या का सामना करना पड़ता है। वहीं मेरी दुकान बिल्कुल रोड पर है जिसके कारण ग्राहकों को भी दुकान में आने में मुश्किल होती है।
- गगनदीप, वार्ड वासी
वार्ड की कई गलियों में तो स्ट्रीट लाइट तक नहीं है। जिसके कारण रोड पर बने गड्ढे दिखते नहीं है। जिससे आने-जाने वालों के साथ बच्चों को भी परेशानी होती है। उपमुख्यमंत्री हर महीने अपने आवास पर बैठकर लोगों की समस्या सुनते है लेकिन स्वयं की गलियों से ही अनजान है। बहुत बार वार्ड वासियों ने शिकायत भी की है लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा है।

- राज कुमार, वार्ड वासी
बिजली मंत्री के आवास के सामने रोड पर गड्ढे है। जिनमें बरसात आने पर पानी भर जाता है लेकिन मंत्री ने कभी भी इस समस्या की ओर ध्यान नहीं दिया। इस रोड पर बहुत बार वाहन फंस जाते है । जिनको निकालने में बहुत मशक्कत होती है। वहीं मंत्री के आवास के बाहर सिक्योरिटी गार्ड भी बैठे होते है लेकिन फिर भी समस्या का समाधान नहीं होता है। रात के अंधेरे में तो यह गड्ढे दिखते तक नहीं है।
- संजय सेतिया, वार्ड वासी
वार्ड वासी समस्या लेकर आए थे। समस्या संज्ञान में है। रोड का टेंडर लग चुका है जल्द काम शुरू कर दिया जाएगा।
- सुमन शर्मा, पार्षद वार्ड 5
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed