फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The road built four months ago in the auto market is 50 percent bad, ACB collected samples from three places

Sirsa News: ऑटो मार्केट में बनाई चार माह पहले बनी सड़क 50 प्रतिशत खराब, एसीबी ने तीन जगहों से भरे सैंपल

Wed, 27 Nov 2024 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 27 Nov 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
The road built four months ago in the auto market is 50 percent bad, ACB collected samples from three places
ऑटो मार्केट में सड़क का सैंपल भरता कर्मचारी।   संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। ऑटो मार्केट में घटिया सामग्री इस्तेमाल कर बनाई गई सड़क की एंट्री करप्शन ब्यूरो की टीम ने सुध ली है। बुधवार को टीम ने सड़क के तीन जगहों से सैंपल भरे हैं। एंटी करप्शन ब्यूरो के एक्सईएन ने भी माना कि सड़क 50 प्रतिशत खराब है। इसको लेकर उच्चाधिकारियों को विस्तृत रिपोर्ट पेश की जाएगी। इसके आधार पर उच्च अधिकारियों की ओर से कार्रवाई की जाएगी।
पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने फरवरी 2024 में ऑटो मार्केट पहुंचे थे और व्यापारियों को विकास कार्य करवाने का वादा किया था। तत्कालीन सीएम के आदेश पर नगर परिषद ने अप्रैल 2024 में 2 करोड़ 70 लाख रुपये से ऑटो मार्केट में सीसी की सड़क का निर्माण शुरू करवा दिया। इस दौरान गुणवत्ता को ध्यान में नहीं रखा गया। निर्माण शुरू होने के दो दिन बाद ही सड़क घटिया निर्माण सामग्री के चलते विवादों में आ गई थी। व्यापारियों ने प्रशासन से गुहार लगाई। ठेकेदार का राजनीतिक बैकग्राउंड होने के कारण किसी भी अधिकारी ने कोई कार्रवाई नहीं की। उल्ट रातों रात सड़क का निर्माण कार्य पूर्ण करवाने में जुट गए। जुलाई में जब निर्माण कार्य पूर्ण हुआ तो उससे पहले ही कई जगहों पर सड़क खराब होनी शुरू हो गई। पिछले तीन माह से सड़क कई जगह से टूट गई। बरसाती मैनहोल टूट चुके हैं और धूल मिट्टी से व्यापारियों का जीना मुहाल हो गया।
विज्ञापन

एंट्री करप्शन ब्यूरो पंचकूला से जांच करने के लिए आए एक्सईएन जयसिंह ने बताया कि पांच नवंबर को उन्हें जांच के आदेश मिले थे। व्यापारियों ने घटिया स्तर पर निर्माण होने की शिकायत दी थी। इसी संबंध में जांच की गई है और तीन जगहों से सैंपल भरवाए गए हैं। उन्होंने कहा कि ऊपरी स्तर पर कई जगह से सड़क की बजरी निकल गई है, जबकि ऐसा नहीं होना चाहिए। हालत देखकर यही लगता है कि 50 प्रतिशत सड़क खराब हो चुकी है। इस मामले में उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट सौंपेंगे। वह तय करेंगे कि विभागीय कार्रवाई करनी है या सैंपल जांच करवाकर कार्रवाई करनी है। जो आदेश होंगे उसी आधार पर आगामी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



बॉक्स
यह है मौजूदा सड़क के हालात
- कई जगह से सड़क टूट चुकी है।
- बरसाती जालियां टूट चुकी हैं।
- सड़क पर गड्ढे हो गए हैं।
---

व्यापारी बोले- 20 साल बाद बनी सड़क, दो से तीन माह में ही टूटी
स्थानीय व्यापारियों ने कहा कि 20 साल बाद सड़क बनी है। दो से तीन माह पहले ही काम पूरा हुआ है। अब सड़क जगह-जगह से टूट चुकी है। इस बार बारिश नहीं आई है, वरना यहां पर बड़े बड़े गड्ढे देखने को मिलते। उन्होंने कहा कि सड़क बनाते समय छह इंच का बेड बनाया जाना था। रोड में सीमेंट से लेकर अन्य मेटीरियल नहीं डाला गया है। अधिकारी कहते हैं दोबारा बनाएंगे। इन्होंने भी कार्रवाई नहीं की। विरोध करने पर ठेकेदार कहता था कि ऐसे ही सड़क बनेगी। रात के समय सड़क बनाई गई है सारी।


कोट्स
ऑटो मार्केट में बनाई गई सड़क की जांच कर तीन जगह से सैंपल भरवाए गए हैं। सड़क की हालत अभी खराब है। व्यापारियों की शिकायत पर यह कार्रवाई हुई है। रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंप दी जाएगी। उच्चाधिकारी सैंपल जांच के बाद या रिपोर्ट के आधार पर भी कार्रवाई कर सकते हैं। - जयसिंह, एक्सईएन, एंटी करप्शन ब्यूरो, पंचकुला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed